'सतलुज' का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दोगे

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Mohali
  • Jasbir Jassi Satluj Film Statement | Khalda Film Controversy

‘सतलुज’ का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दोगेमोहाली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब सिंगर जसबीर सिंह जस्सी। - Dainik Bhaskarपंजाब सिंगर जसबीर सिंह जस्सी।

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ के समर्थन में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह भाई घनैया जी की सोच से जुड़ा विषय है। जब कोई व्यक्ति इंसानियत की सेवा के लिए अपने परिवार और अपनी जान की परव

.

उन्होंने आगे कहा कि मैं सोचता था कि ऐसी फिल्में या बातें पंजाबियों को करने ही नहीं दी जातीं, लेकिन अब अगर उनके बारे में जिक्र भी नहीं करने देंगे तो यह बहुत बड़ा झटका होगा। यह खालड़ा साहब के साथ हुए अन्याय से भी बड़ा धक्का होगा। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि फिल्म क्यों हटी है, इस बारे में पता नही है।

सतलुज फिल्म के दृश्य में दिलजीत । फाइल फोटोसतलुज फिल्म के दृश्य में दिलजीत । फाइल फोटो

अब 3 प्वाइंटों में पढ़िए जसबीर सिंह जस्सी ने क्या कहा:-

  • यह इंसानियत का विषय है: जस्सी ने कहा कि सतलुज फिल्म रिलीज हुई है, जिसका पहले नाम पंजाब 95 था। यह फिल्म जसवंत सिंह खालड़ा पर आधारित है। मीडिया से लगातार फोन आ रहे हैं। इससे पहले बनी फिल्मों को इतनी चर्चा नहीं मिली। मैं निर्देशक हन्नी को बधाई देता हूं। जो उन्होंने खालड़ा पर फिल्म बनाने की सोची। यह पंजाब के हित और इंसानियत का विषय है। साथ ही दिलजीत को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने फिल्म में भूमिका निभाई। जो सच बोलते हैं, उनके लिए सच को सामने लाना बहुत मुश्किल होता है।
  • पंजाब के खिलाफ बोलने वाले बोल रहे: जो लोग पहले पंजाब के खिलाफ बोलते थे, वे आज भी पंजाब के खिलाफ बोल रहे हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि यह ऐसा विषय है, जिसके खिलाफ नहीं बोला जा सकता। यह इंसानियत का मुद्दा है। यह भाई घनैया जी की सोच वाला विषय है। जसवंत सिंह खालड़ा उस दौर के हीरो थे। मैं सोच रहा था कि पहले ऐसी फिल्में या ऐसी बातें करने नहीं देते, लेकिन अब अगर उनके बारे में जिक्र भी नहीं करने देंगे तो यह बड़ा झटका है। यह तो खालड़ा साहब के साथ हुए अन्याय से भी बड़ा झटका होगा। जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनका नाम भी बाद में बताएंगे, नहीं तो चर्चा दूसरी दिशा में चली जाएगी।
  • सच को स्वीकार करना आसान नहीं होता है: फिल्म पर रोक क्यों लगी, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। कई बार लोग सच से डर जाते हैं। सच बोलना भी मुश्किल होता है और सच को स्वीकार करना भी आसान नहीं होता। पंजाब के लिए खड़े होने पर मैं हन्नी भाई का धन्यवाद करता हूं। इस समय मैं अमेरिका में हूं। जिस घर में गया, वहां आपकी फिल्म चल रही थी और उसी की चर्चा हो रही थी।

सच बोलते रहिए, इससे कुछ नहीं जाता

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और आपकी प्रोफाइल में जुड़ गई है। दिलजीत वीर और हन्नी भाई आप दोनों को बहुत-बहुत मुबारकबाद। सच बोलते रहिए, इससे कुछ नहीं जाता। हमें गुरु साहिब की यही शिक्षा मिली है कि सच के लिए हमेशा डटे रहना चाहिए। पंजाब के ऐसे हीरो, जो अनदेखे रह गए उन्हें जनता के सामने लाना चाहिए। जसवंत सिंह खालड़ा बहुत ही सरल व्यक्ति थे। फिल्म में भी उन्हें उसी सादगी के साथ दिखाया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

Hindi News Entertainment Bollywood Tina Ahuja Avoids Questions On Govinda & Sunita Komal Rani Controversy गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें;…

प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Crime | Youth Forces Girlfriend To Drink Toilet Cleaner प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती,…

You Missed

Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 0 views
Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 0 views
गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 2 views
Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 2 views
प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है