पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Garry Sandhu Unreleased Song Leak | DND EP Controversy Latest Update

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्गलुधियाना12 घंटे पहलेलेखक: मुनीश वशिष्ट

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर गैरी संधू। - Dainik Bhaskarपंजाबी सिंगर गैरी संधू।

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की आने वाली एल्बम DND रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। एल्बम लीक होने से गैरी संधू काफी नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना गुस्सा जाहिर किया। गैरी संधू ने लिखा कि किसी ने मेरी मेहनत पर पानी फेर दिया। एल्बम अभी

.

गैरी संधू का इरादा इसे सिर्फ एक ईपी (EP) तक सीमित रखने का नहीं था, बल्कि वह इसे फुल-फ्लेज्ड एल्बम के रूप में रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे। एल्बम का काम अभी पूरा नहीं हुआ था और इसमें कई नए गाने शामिल किए जाने बाकी थे। इससे पहले ही किसी ने इसे कथित तौर पर ऑनलाइन लीक कर दिया।

फैंस के साथ पूरी बात साझा की

जैसे ही गैरी संधू को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की और फैंस के साथ पूरी बात साझा की। एल्बम लीक होने से निराश गैरी ने उसी वीडियो में अपना एक अनरिलीज्ड गाना भी गाकर सुनाया।

वीडियो में गैरी संधू ने क्या कहा सिलसिलेवार जानिए…

  • अपनी एल्बम के बारे में बताया: गैरी संधू ने बताया कि मैंने DND को एक्सटेंड प्ले के तौर पर रिलीज नहीं करना था बल्कि इसे फुल एल्बम तैयार कर रिलीज करनी थी। गैरी संधू ने कहा कि DND का मतलब Doaba Never Die (दोआबा नेवर डाई) या Do Not Disturb (डू नॉट डिस्टर्ब) जो मर्जी समझ लो।
  • लीक करने वाले पर निशाना: गैरी संधू ने कहा कि किसी पतंदर ने मेरी ईपी लीक कर दी। ईपी भी क्या, मैं तो एल्बम बना रहा था। अभी इसमें 3-4 गाने और होने थे, बहुत ही शानदार। हालांकि इसे लीक करके मेरी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
  • गाकर सुनाया अनरिलीज्ड ट्रैक: इसके बाद गैरी संधू ने वीडियो में ही अपना एक ऐसा गाना गाकर सुनाया जो एल्बम का हिस्सा होने वाला था। उन्होंने कहा एक बहुत ही बेहतरीन गाना था, वो भी सुन लो थोड़ा सा फिर। उसके बाद गैरी संधू ने गानी कुछ लाइनें सुनानी शुरू कर दी।
  • गाने के बोल : गैरी ने एक धार्मिक और जोश से भरा गीत सुनाया… हो नीलेयां दमालेयां जट्टां, सिंघा उत्ते बड़े जचदे, नित पढ़दे आ बाणी गुरां दी, ताहियों चेहरे रहन जगदे,हत्थ किरपान, सिंह दी शान,घोड़े उत्ते जांदा देख

गैरी संधू से जुड़े विवाद, जानिए…

  • यूके इमिग्रेशन विवाद: गैरी संधू अपने करियर के शुरुआती दौर में यूके के इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के मामले में विवादों में आए थे। उन पर निर्धारित वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रहने का आरोप लगा। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और भारत वापस भेज दिया गया। इस घटना का उनके संगीत करियर पर भी असर पड़ा, क्योंकि कुछ समय तक वे यूके में कार्यक्रम नहीं कर सके। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दोबारा यूके में प्रवेश की अनुमति मिली।
  • ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में स्टेज पर हमला: नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गैरी संधू पर एक व्यक्ति ने स्टेज पर चढ़कर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पहले उनसे बहस करता दिखाई दिया और फिर हाथापाई हुई। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर हमलावर को काबू में लिया। घटना के कारण कॉन्सर्ट कुछ समय के लिए बाधित हुआ।
  • धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप: 2025 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गैरी संधू पर एक लोकप्रिय हिंदू भजन के बोल बदलकर गाने का आरोप लगा। कुछ संगठनों और नेताओं ने दावा किया कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और विरोध दर्ज कराया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

झांसी में बुर्के वाले बदमाशों का एनकाउंटर:दवा कारोबारी का पूर्व नौकर निकला मास्टरमाइंड, गार्ड को बंधक बनाकर लूटे थे दो लाख रुपए

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi News, Jhansi Police, Encounter, Jhansi Ssp, Jhansi Sp City झांसी में बुर्के वाले बदमाशों का एनकाउंटर:दवा कारोबारी का पूर्व नौकर निकला मास्टरमाइंड, गार्ड…

1700 भवनों को वैध करेगा एलडीए,:जिला पंचायत से पास नक्शों वाले मालिकों को नोटिस

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow LDA Notices: District Panchayat Approved Maps Buildings 1700 भवनों को वैध करेगा एलडीए,:जिला पंचायत से पास नक्शों वाले मालिकों को नोटिसलखनऊ6 मिनट पहले कॉपी…

You Missed

झांसी में बुर्के वाले बदमाशों का एनकाउंटर:दवा कारोबारी का पूर्व नौकर निकला मास्टरमाइंड, गार्ड को बंधक बनाकर लूटे थे दो लाख रुपए

  • By dp
  • July 7, 2026
  • 0 views
झांसी में बुर्के वाले बदमाशों का एनकाउंटर:दवा कारोबारी का पूर्व नौकर निकला मास्टरमाइंड, गार्ड को बंधक बनाकर लूटे थे दो लाख रुपए

Sophie Cunningham Builds Separation from Chennedy Carter in WNBA Award Race

  • By dp
  • July 7, 2026
  • 1 views
Sophie Cunningham Builds Separation from Chennedy Carter in WNBA Award Race

1700 भवनों को वैध करेगा एलडीए,:जिला पंचायत से पास नक्शों वाले मालिकों को नोटिस

  • By dp
  • July 7, 2026
  • 1 views
1700 भवनों को वैध करेगा एलडीए,:जिला पंचायत से पास नक्शों वाले मालिकों को नोटिस

Live updates: Trump says US should control Greenland and reiterates disappointment with NATO as summit kicks off | CNN

  • By dp
  • July 7, 2026
  • 1 views
Live updates: Trump says US should control Greenland and reiterates disappointment with NATO as summit kicks off | CNN

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग

  • By dp
  • July 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग

Everything we know about Marvel Rivals Season 9

  • By dp
  • July 7, 2026
  • 3 views
Everything we know about Marvel Rivals Season 9