यूपी में 20 IAS के देर रात ट्रांसफर:सीनियर से अनबन के चलते सुधा वर्मा का तबादला, 3 महिला अफसरों को 6 महीने में हटाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • UP IAS Transfer: 20 Officers Shifted In 6 Months; New Postings For Promoted IAS

यूपी में 20 IAS के देर रात ट्रांसफर:सीनियर से अनबन के चलते सुधा वर्मा का तबादला, 3 महिला अफसरों को 6 महीने में हटायालखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

योगी सरकार सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का ट्रांसफर किया। नववर्ष के अवसर पर एक जनवरी 2026 को महत्वपूर्ण विभागों में पोस्टिंग पाने वाली राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक सार

.

जानकारी के मुताबिक सुधा वर्मा की विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू से नहीं पट रही थी। उन्हें हटाकर श्रमायुक्त बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक सारिका मोहन के कामकाज को लेकर भी शिकायतें थी। उन्हें हटाकर आईजी रजिस्ट्रेशन बनाया है। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव एवं महानिदेशक बनाया गया है।

पूरी लिस्ट देखिए-

बिजली संकट के बाद रिया केजरीवाल को हटाया

प्रदेश के मध्यांचल क्षेत्र में गंभीर बिजल संकट और बिजली कटौती के कारण जनता के सड़कों पर उतरने की गाज मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल पर गिरी है। उन्हें हटाकर विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर तैनाती दी है।

संदीप भागिया को हटाया, लेकिन प्राइज पोस्टिंग मिली

राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर के अपर आयुक्त एवं 2018 बैच के आईएएस अफसर संदीप भागिया को हटा दिया है। लेकिन उन्हें मध्यांचल विदुय्ुत वितरण निगम के एमडी जैसे महत्वपूर्ण पद पर पोस्टिंग दी है। राज्य कर विभाग के 60 अधिकारियों ने भागिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव एसपी गोयल से उनकी शिकायत की थी। भागिया पर अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। 14 जून को एक बैठक में उनकी डांट के बाद एक अधिकारी वेद प्रकाश सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी, वे बेहोश हो गए थे। संदीप को राज्य कर विभाग से हटाकर एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम बनाया है।

व्यापारियों की नाराजगी के बाद हटाए गए जग प्रवेश

मथुरा-वृंदावन में व्यापारियों की नाराजगी के बाद नगर आयुक्त जग प्रवेश को हटाया गया है। 2018 बैच के आईएएस जग प्रवेश को बीते वर्ष मई में मथुरा- वृंदावन नगर निगम का आयुक्त बनाया था। हाल ही में महोली रोड पर नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। निगम कर्मचारियों ने दुकानो के बाहर रखा सामान जब्त किया था। इस दौरान व्यापारियों और नगर आयुक्त की नोक झोंक भी हुई थी। व्यापारियों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

वहीं, शहर में कचरा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने एक कब्रिस्तान की सफाई के दौरान नौ कब्रों और पेड़ो को क्षतिग्रस्त किया था। कंपनी ने मात्र 100 रुपए प्रति कब्र और पेड़ की दर से 3300 रुपए का मुआवजा भुगतान किया। कब्रिस्तान कमेटी ने मामले में नाराजगी जाहिर की थी। बलिया की मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का आयुक्त तैनात किया है।

राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ में सीडीओ बनाया

पीसीएस से आईएएस में पदोन्नत 29 अधिकारियों में से लखनऊ के अपर मंडलायुक्त राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ में सीडीओ बनाया है। मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को इटावा में सीडीओ नियुक्त किया है। गोंडा के अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को बलिया में सीडीओ के पद पर तैनात किया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Statement On Nana Patekar Death | Metoo Controversy नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी,…

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Hits Milestone Record अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:‘गोलमाल अगेन’ को पीछे छोड़ा; भारत…

You Missed

Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 0 views
Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 0 views
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views