फटे जूतों के वायरल वीडियो पर सनी देओल की फिरकी:इवेंट में बोले- किसी ने जूते की फोटो नहीं लेनी, धर्मेंद्र जैसी शर्ट पहनकर पहुंचे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunny Deol Trolls Trolls On Shoe Photo, Dharmendra Shirt

फटे जूतों के वायरल वीडियो पर सनी देओल की फिरकी:इवेंट में बोले- किसी ने जूते की फोटो नहीं लेनी, धर्मेंद्र जैसी शर्ट पहनकर पहुंचे44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जूतों की हील और पीछे का सोल घिसा और फटा हुआ नजर आ रहा था। - Dainik Bhaskarसनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जूतों की हील और पीछे का सोल घिसा और फटा हुआ नजर आ रहा था।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गुरुवार को अपनी फिल्म ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने हालिया ‘जूता विवाद’ पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया।

दरअसल, कुछ दिन पहले ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के पहने हुए सफेद रंग के घिसे जूते चर्चा का विषय बन गए थे। वायरल वीडियो में उनके जूते का पिछला हिस्सा दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और इस पर कई मीम्स भी बने।

अब फिल्म के एक इवेंट में सनी देओल ने खुद इस मामले पर चुटकी ली। पैपराजी के सामने पोज देते हुए उन्होंने मुस्कुराकर कहा, ‘अरे, जूता नहीं लेना किसी ने?’ उनके इतना कहते ही वहां मौजूद पैपराजी हंस पड़े। इस पर एक पैपराजी ने जवाब दिया, ‘जूता तो सर फुल फ्रेम में आ ही रहा है।’ इसके बाद सनी देओल हंसते हुए आगे बढ़ गए।

क्लीन-शेव लुक की भी हुई चर्चा

‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल क्लीन-शेव लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू चेक वाली कैजुअल शर्ट और कैप पहनी थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके इस लुक की तुलना धर्मेंद्र के पुराने अंदाज से की।

सनी देओल ने अपने दोनों बेटों राजवीर और करण के साथ तस्वीर क्लिक करवाई।सनी देओल ने अपने दोनों बेटों राजवीर और करण के साथ तस्वीर क्लिक करवाई।

‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी देओल के साथ दीया मिर्जा, अक्षय खन्ना, संजीदा शेख, आकांक्षा रंजन कपूर और शिशिर शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल ने ओटीटी पर डेब्यू किया है।

सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के दौरान इंसानियत, रिश्तों और बदलते हालात को दिखाती है। फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है।

'बंटवारा 1947' का पोस्टर।‘बंटवारा 1947’ का पोस्टर।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • कार में राघव ने सरेआम शहनाज को गोद में बैठाया: धक्का-मुक्की के बीच मजबूती से हाथ थामे रखा; रिलेशनशिप किया कन्फर्म

    धक्का-मुक्की के बीच मजबूती से हाथ थामे रखा; रिलेशनशिप किया कन्फर्म|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान: सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

    सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अरशद वारसी ने मरती हुई मां को नहीं पिलाया पानी: आज भी पछताते हैं, कभी बेची लिपस्टिक, ‘सर्किट’ की सफलता की उम्मीद नहीं थी

    आज भी पछताते हैं, कभी बेची लिपस्टिक, 'सर्किट' की सफलता की उम्मीद नहीं थी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:58Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Hits Milestone Record अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:‘गोलमाल अगेन’ को पीछे छोड़ा; भारत…

मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

You Missed

Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका