मथुरा में स्कूली बस-ट्रैक्टर टक्कर, दो महिलाओं की मौत:एक दर्जन घायल; भरतपुर से अलीगढ़ जा रहे थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Accident: School Bus Tractor Collision, Two Women Dead

मथुरा में स्कूली बस-ट्रैक्टर टक्कर, दो महिलाओं की मौत:एक दर्जन घायल; भरतपुर से अलीगढ़ जा रहे थेराकेश पचौरी | मथुरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बिचपुरी चौकी के पास एक स्कूली बस ने यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 24 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। ये सभी राजस्थान के भरतपुर जिले के अधेय्या खुर्द गांव से अलीगढ़ के मोनिया हरदपुर गांव में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यह हादसा राया थाना क्षेत्र के विरहना गांव के पास हुआ।

मृतकों की पहचान रजनी और शशि के रूप में हुई है, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला और अनीता सहित लगभग एक दर्जन लोग शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर राया थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रॉली में 24 लोग सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं थीं। उनके अनुसार, पीछे से तेज गति से आ रही स्कूली बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और कई लोग घायल हो गए।

महावन क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है, जबकि लगभग एक दर्जन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Hits Milestone Record अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:‘गोलमाल अगेन’ को पीछे छोड़ा; भारत…

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

    You Missed

    Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका