सहारनपुर में चोरी पकड़ने पर युवक का गला दबाया:पुलिस पर जानलेवा हमला कर वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saranpur Police Attack | Two Arrested, Iron Pipe Recovered

सहारनपुर में चोरी पकड़ने पर युवक का गला दबाया:पुलिस पर जानलेवा हमला कर वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तारतारिक सिद्दीक़ी | सहारनपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चोरी के दौरान युवक की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार शाम प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी।

मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का पाइप भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

चोरी का विरोध करने पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को शारदा नगर निवासी सानु ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जोनी उसके घर में चोरी कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

शोर सुनकर बचाने आई सानु की ताई मझला रानी के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

गिरफ्तारी से पहले पुलिस पर किया हमला

आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम का सामना मुख्य आरोपी जोनी और उसके साथी रघुवीर सिंह से हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और लोहे के पाइप से सिपाही सुमित कुमार के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया।

हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी वर्दी भी फट गई। इस मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पर हमला करने का अलग मुकदमा भी दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर दोनों दबोचे गए

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लेबर कॉलोनी मोड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर सर्किट हाउस के पास एक खंडहरनुमा कमरे के पास घास में छिपाया गया लोहे का पाइप बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जोनी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस, कैंची धाम जा सकती

    Hindi News Local Uttarakhand Nainital Janhvi Kapoor & Rhea Chakraborty Shoot PN 36 In Nainital | Latest News जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन…

    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow SGPGI Lucknow: New DM Courses And Recruitment Of 18 Doctors Announced SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे,…

    You Missed

    Introducing Playground: Create and play custom games

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    Introducing Playground: Create and play custom games

    जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस, कैंची धाम जा सकती

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस, कैंची धाम जा सकती

    Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 2 views
    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    ‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    ‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 8 views
    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस