टीचर आत्महत्या: बेटे ने CM से CBI जांच की मांग:सुसाइड नोट में रिटायर्ड आईपीएस सहित 6 लोगों को ठहराया था जिम्मेदार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Teacher Suicide: Retired IPS, 5 Others Accused; CBI Probe Demanded

टीचर आत्महत्या: बेटे ने CM से CBI जांच की मांग:सुसाइड नोट में रिटायर्ड आईपीएस सहित 6 लोगों को ठहराया था जिम्मेदारकुंदन पाल | ललितपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक शिक्षक के पुत्र अनुराग गोस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। यह घटना 9 जुलाई को हुई थी, जब 78 वर्षीय शिक्षक ने सुसाइड नोट लिखकर जहर पी लिया था।

राजाराम गोस्वामी ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी मृत्यु के लिए छह लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। उनके पुत्र अनुराग गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता ने 24 साल पुराने एक मुकदमे से उपजी मानसिक प्रताड़ना के कारण यह कठोर कदम उठाया।

पुलिस ने टीचर के पुत्र अनुराग गोस्वामी की शिकायत पर ललितपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (2002 में) रहे सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एल.वी. एंटोनी देवकुमार सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

अनुराग गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चूंकि यह मामला 24 साल पुराने प्रताड़ना के मुकदमे से जुड़ा है, इसलिए निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है।

उन्होंने जनहित और न्याय के व्यापक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए स्व. राजाराम गोस्वामी आत्महत्या प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा; गोंडा के 8 गांवों में नदी का पानी घुसा

    Hindi News Local Uttar pradesh UP Weather Alert | Lucknow Gomti River Flood Situation Update LIVEलखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक…

    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Amma | Pushpalata Singh Performs Last Rites For Unclaimed Bodies 1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की ‘अम्मा’ ने 450 मुस्लिमों को दी…

    You Missed

    Game Preview – LAK @ VGK | Los Angeles Kings

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    Game Preview – LAK @ VGK | Los Angeles Kings

    लखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा; गोंडा के 8 गांवों में नदी का पानी घुसा

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    लखनऊ में 12वें दिन बाढ़, गोमती का पानी बढ़ा:कारें डूबीं, यूपी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा; गोंडा के 8 गांवों में नदी का पानी घुसा

    Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 4 views
    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई