मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर घर हमला:दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर बरसाए डंडे, पांच घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Family Beaten Up After Molestation Protest | 5 Injured

मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर घर हमला:दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर बरसाए डंडे, पांच घायलरिजवान खान | मेरठ20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ की शिकायत करने पर उसके परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज युवकों ने अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, छात्रा श्यामनगर स्थित स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के दो युवकों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर हाथ पकड़कर अभद्रता की। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शाम के समय दोनों युवक अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान छात्रा, उसके भाई और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की गई। छात्रा के भाई के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तौहिद, रागिब और उनके अन्य साथियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी नामजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Special Trains | Raksha Bandhan Janmashtami Ganesh Chaturthi लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को…

    गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

    Hindi News Entertainment Bollywood Govinda Sunita Ahuja Divorce Controversy; Kashmera Shah | Bollywood News गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात…

    You Missed

    Jude Bellingham,Takefusa Kubo

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 0 views
    Jude Bellingham,Takefusa Kubo

    लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 0 views
    लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

    Ahead of Okta Earnings, Here’s What Barchart Data Says Comes Next for OKTA Stock

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    Ahead of Okta Earnings, Here’s What Barchart Data Says Comes Next for OKTA Stock

    गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

    İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस