सोनू मिश्रा ने मेकर्स का लीगल नोटिस फाड़ा:'काला हिरण' के प्रोड्यूसर से बोले- धमकी से डरने वाला नहीं हूं; हनुमान जी का भक्त हूं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kala Hiran Producer Threat? Sonu Mishra Tears Legal Notice; Hanuman Bhakt

सोनू मिश्रा ने मेकर्स का लीगल नोटिस फाड़ा:‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से बोले- धमकी से डरने वाला नहीं हूं; हनुमान जी का भक्त हूं13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स की तरफ से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया और कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर सोनू ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से ‘काला हिरण’ मूवी की कंट्रोवर्सी चल रही है और आप सबने मेरा नाम नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में देखा होगा, सुना होगा। मैंने मीडिया में सच बोला था और उस सच बोलने की वजह से ‘काला हिरण’ मूवी के प्रोड्यूसर अमित जानी ने मुझे एक लीगल नोटिस भेजा है। क्यों भाई साहब? सच बोलना क्राइम है क्या? बताइए मुझे और जो लिखित धमकी आपने लीगल नोटिस के नाम पर दी है, उसे इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 351 के तहत इसको क्रिमिनल इंटिमिडेशन कहा जाता है। मतलब लीगल नोटिस के नाम पर आप रिटन थ्रेट दे दो, मतलब इलीगल धमकी बोल सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आपको बता दूं मैं, इस गीदड़ धमकी से मैं डरने वाला नहीं हूं। हनुमान जी का भक्त हूं मैं। छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का सफर किया है। आपकी तरह ऐसा नहीं है कि फेमस लोगों का नाम इस्तेमाल करके चर्चाओं में आ जाऊं मैं। मेहनत करता हूं। ठीक है? और आपने जो सलमान खान साहब का नोटिस फाड़ा, नहीं फाड़ा, वो मुझे पता नहीं है। आपका जो ये इलीगल धमकी है ना… ये अपने पास रखो। ठीक है? और जितने भी लोग हैं, सबसे मेरी रिक्वेस्ट है, ऐसे लोगों से दूर रहो। और मैं हमेशा सच के साथ था और हमेशा सच ही बोलूंगा।’

सोनू ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे

बता दें कि फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया था कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि फिल्म में सलमान को नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया था कि उन्हें फिल्म ‘काला हिरण’ में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा रोल देने का वादा किया गया था। जल्दबाजी में उन्हें यूपी में शूटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें न स्क्रिप्ट दी गई और न ही कोई एग्रीमेंट कराया गया।

सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म 'सिकंदर' में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था।सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था।

सोनू का कहना था कि कोर्टरूम वाले सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें लगा कि फिल्म की कहानी उन्हें पहले जैसी बताई गई थी, वैसी नहीं है। उन्होंने कई बार पूरी स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा, लेकिन हर बार कहा गया कि पहले शूट पूरा करें। बाद में जब एग्रीमेंट दिखाया गया, तो उसमें मौजूद कुछ शर्तों से वह सहमत नहीं हुए और फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था। उस समय वह जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हुए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार, एक काला हिरण शिकार और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। साल 2018 में सलमान को काला हिरण मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • धुरंधर फेम सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का ऐलान किया: मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं

    मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं|लुधियाना,Ludhiana - Dainik Bhaskar0:55Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘स्पाइडरमैन’ फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय: ‘द ओडिसी’ के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

    'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन: 88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

    88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow SGPGI Lucknow: New DM Courses And Recruitment Of 18 Doctors Announced SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे,…

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather At Jalsa Mumbai Celebration अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया…

You Missed

Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 8 views
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 5 views
Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी