चारबाग के तीन अहम रेल प्रोजेक्ट छह साल से अधूरे:स्टेशन अपग्रेडेशन पर फोकस, आरआरआई, फोरलेन आउटर और सुरक्षा परियोजनाएं अटकीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Charbagh Station Projects Stalled | RRI, Forelane Outer & Security Lagging

चारबाग के तीन अहम रेल प्रोजेक्ट छह साल से अधूरे:स्टेशन अपग्रेडेशन पर फोकस, आरआरआई, फोरलेन आउटर और सुरक्षा परियोजनाएं अटकींलखनऊ53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए तीन अहम प्रोजेक्ट करीब छह साल बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं। रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई), फोरलेन आउटर और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की योजनाएं अब तक अधूरी हैं। रेलवे अधिकारियों का पूरा

.

पुरानी सिग्नलिंग व्यवस्था से बढ़ रही परेशानी

चारबाग स्टेशन से रोजाना 180 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है और सवा लाख से ज्यादा यात्री यहां से सफर करते हैं। स्टेशन की लगभग 40 वर्ष पुरानी सिग्नलिंग प्रणाली को बदलने के लिए लॉकडाउन से पहले आरआरआई परियोजना शुरू की गई थी। कानपुर एंड पर इसके लिए भवन भी बनाया गया, लेकिन काम अधूरा रह गया। नतीजतन स्टेशन अब भी पुरानी सिग्नलिंग प्रणाली पर निर्भर है। पुराने तारों को चूहे नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे सिग्नल फेल होने और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

आउटर पर ट्रेनों की लंबी रोक, फोरलेन योजना अधूरी

चारबाग से दिलकुशा और आलमनगर की ओर मौजूद दो रेल लाइनों को बढ़ाकर चार लाइन करने की योजना भी अधूरी है। इस परियोजना का उद्देश्य आउटर पर ट्रेनों की भीड़ कम करना और अनावश्यक ठहराव खत्म करना था। काम शुरू होने के बावजूद फोरलेन आउटर तैयार नहीं हो सका, जिससे आज भी कई ट्रेनों को आउटर पर इंतजार करना पड़ता है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है।

आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था की योजना भी फाइलों में

स्टेशन की सुरक्षा मजबूत करने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित की गई थी। इसके तहत ड्रोन निगरानी, हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त लगेज स्कैनर और मेटल डोर डिटेक्टर लगाने की योजना थी। हालांकि यह परियोजना भी आगे नहीं बढ़ सकी और अधिकांश काम अधूरा है।

अपग्रेडेशन परियोजना बनी देरी की वजह

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आरआरआई और फोरलेन आउटर पर काम शुरू होने के बाद रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) ने चारबाग स्टेशन के विश्वस्तरीय पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया। स्टेशन अपग्रेडेशन को प्राथमिकता मिलने से पहले से चल रही परियोजनाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई और वे समय पर पूरी नहीं हो सकीं।

वंदे भारत कोचिंग कॉम्प्लेक्स तैयार, फिर भी शुरू नहीं हुआ

चारबाग स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये की लागत से कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इसका उद्घाटन और कमीशनिंग अब तक नहीं हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि औपचारिक कमीशनिंग के बाद ही यहां वंदे भारत ट्रेनों का नियमित रखरखाव शुरू किया जा सकेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

Hindi News Entertainment Bollywood Operation Safed Sagar Web Series | Kushal Srivastava Kargil War Story कारगिल युद्ध पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’:डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की…

वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी थी FIR करने की धमकी

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Water Cooler Electrocution Death | Chetganj Current News वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी…

You Missed

Toluca FC y Austin FC se enfrentan en los Cuartos de Final de la Leagues Cup 2026 | Concacaf

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 0 views
Toluca FC y Austin FC se enfrentan en los Cuartos de Final de la Leagues Cup 2026 | Concacaf

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 0 views
कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

Series Preview: Milwaukee Brewers @ New York Mets

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
Series Preview: Milwaukee Brewers @ New York Mets

वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी थी FIR करने की धमकी

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी थी FIR करने की धमकी

Trump scores federal court win against House progressive accused of assaulting ICE

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
Trump scores federal court win against House progressive accused of assaulting ICE

बिहार के श्रमिक ने गौशाला में फांसी लगाकर दी जान:परिवार की समस्याओं पर आत्मघाती कदम, 20 दिन पहले ही शुरू की थी नौकरी

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
बिहार के श्रमिक ने गौशाला में फांसी लगाकर दी जान:परिवार की समस्याओं पर आत्मघाती कदम, 20 दिन पहले ही शुरू की थी नौकरी