3 इडियट्स के 'चतुर' बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sonam Wangchuk Hunger Strike; Omi Vaidya | CJP Protest

3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भूख हड़ताल में सोनम वांगचुक का लगभग 8.2 किलोग्राम वजन कम हो गया है। - Dainik Bhaskarभूख हड़ताल में सोनम वांगचुक का लगभग 8.2 किलोग्राम वजन कम हो गया है।

लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 14 जुलाई को 17वां दिन है। NEET पेपर लीक मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही है। इसी में वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं।

वांगचुक की हड़ताल को लेकर बॉलीवुड के लोग उनके समर्थन में आए हैं। ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य ने कहा, ‘ मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं। मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।’

वहीं, एक्ट्रेस जीनत अमान ने एक पोस्ट में लिखा कि मैं वांगचुक की मांगों का सम्मान करती हूं। मेरी भारत सरकार से अपील है कि इस मुद्दे पर उनसे बातचीत करें। यह भारत के भविष्य से जुड़ा है।

वांगचुक को धूप से बचाने के लिए अस्थायी तिरपाल लगाया गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में बाधा का हवाला देते हुए उसे हटाने का निर्देश दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वांगचुक को धूप से बचाने के लिए अस्थायी तिरपाल लगाया गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में बाधा का हवाला देते हुए उसे हटाने का निर्देश दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ओमी ने वीडियो जारी कर लोगों से ध्यान देने की अपील की

ओमी वैद्य ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि आज मैं आपसे एक जरूरी बात करना चाहता हूं। मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था?

ओमी ने आगे कहा,

QuoteImage

मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं, या मीडिया इस पर कितनी खबर दिखा रहा है, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।

QuoteImageफिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने फुंसुख वांगडू और ओमी वैद्य ने चतुर रामलिंगम का किरदार निभाया था।फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने फुंसुख वांगडू और ओमी वैद्य ने चतुर रामलिंगम का किरदार निभाया था।

एक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा,

QuoteImage

हम सब आम लोग हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं। कई बार हमारे पास ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने का समय नहीं होता, लेकिन अगर आप थोड़ा समय निकालकर इस मामले को समझेंगे, तो हो सकता है कि आपको भी उनकी कुछ बातें सही लगें। शायद आप, आपके परिवार या आपके दोस्तों ने भी ऐसी समस्याओं का सामना किया हो। इसलिए मैं आपसे बस इतना कहना चाहता हूं कि कुछ मिनट रुकिए। अपने काम या घर की जिम्मेदारियों से थोड़ा समय निकालिए और देखिए कि इस समय क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, और मुझे लगता है कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे।

QuoteImage

ओमी बोले- जनप्रतिनिधियों या सरकार तक बात पहुंचाइए

ओमी ने आगे कहा, हम सब मिलकर जो कर सकते हैं, वह करें। इस मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करें, रीपोस्ट करें और इंस्टाग्राम पर भी लोगों तक पहुंचाएं। अगर आपको सच में इस मुद्दे की चिंता है, तो अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों या सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों तक भी अपनी बात पहुंचाइए और उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग कीजिए। सोनम वांगचुक और उनसे जुड़े ये मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए और उम्मीद है कि आप भी ऐसा ही सोचेंगे।

जीनत अमान की वांगचुक के समर्थन में अपील

एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक को लेकर लिखा, ‘मैंने एक न्यूज आर्टिकल में पढ़ा कि वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर होने लगी हैं और वे अत्यधिक दर्द में हैं। जब उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझसे मेरा अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए। सरकार से पूछिए कि वह बातचीत तक क्यों नहीं कर रही।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘सभी हिसाब से, वांगचुक एक टैलेंटेड और डेडिकेटेड इंसान हैं, जिन्हें समाज पर उनके असर के लिए दुनियाभर में कई जाने-माने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। वांगचुक की इच्छा का सम्मान करते हुए, मैं भारत सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करने की अपील करती हूं, जो पूरे भारत के भविष्य से जुड़ा है। हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए, जो चुपचाप बैठकर अपने सबसे अच्छे दिमागों में से एक को बलिदान होते हुए देखता रहे।’

जीनत अमान की पोस्ट।जीनत अमान की पोस्ट।

प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचे थे

इससे पहले एक्टर प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए थे। 11 जुलाई 2026 को वह सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 14वें दिन प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

एक्टर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘वे कहते हैं कि यह सोशल मीडिया से चलने वाला आंदोलन है। अरे, आप भी वॉट्सएप यूनिवर्सिटी और सोशल मीडिया के जरिए ही (सत्ता में) आए हैं। आपके पास एक ऐसा हथियार था, जो तब हमारे पास नहीं था, लेकिन अब वह हथियार हमारे पास भी है।’

प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के साथ एक्स पर तस्वीर शेयर की थी।प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के साथ एक्स पर तस्वीर शेयर की थी।

28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं

सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून 2026 से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वह देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में कथित धांधली (जैसे NEET परीक्षा विवाद) और पेपर लीक मामलों के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पूरी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने और आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ में शामिल होने की अपील की है।

…………..

यह खबर भी पढ़ें….

बॉलीवुड एक्टर्स का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन:ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ; अतुल कुलकर्णी ने मांगी माफी, कहा- हमारी पीढ़ी से गलतियां हुईं

पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर 6 जून को हुए CJP के आंदोलन को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर सपोर्ट किया था। पूरी खबर यहां पढें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी बोलीं: रेड कार्पेट लुक नहीं, घर का पजामा पसंद है, शाहरुख को सुपरस्टार और सलमान को अच्छा दोस्त बताया

    रेड कार्पेट लुक नहीं, घर का पजामा पसंद है, शाहरुख को सुपरस्टार और सलमान को अच्छा दोस्त बताया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:27Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रो पड़ीं: टीम की लड़कियों ने संभाला; कॉन्सर्ट से पहले का VIDEO सामने आया

    टीम की लड़कियों ने संभाला; कॉन्सर्ट से पहले का VIDEO सामने आया|जालंधर,Jalandhar - Dainik Bhaskar0:52Play videoPlay videoजालंधर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बयान पर मुजम्मिल की सफाई: वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से मायने बदले

    वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से मायने बदले|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG फोन, हर FIR की ACP करेंगे समीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Police Commissioner Mohit Agarwal Crime Review | CUG FIR Order अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में…

‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

Hindi News Entertainment Bollywood BJP Meme War Over Dimagi Naxal | PM Modi KGF Mirzapur Scenes Controversy ‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF…

You Missed

Trump pide a la Corte Suprema que mantenga la prohibición de que las personas transgénero sirvan en las Fuerzas Armadas | CNN

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
Trump pide a la Corte Suprema que mantenga la prohibición de que las personas transgénero sirvan en las Fuerzas Armadas | CNN

अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG फोन, हर FIR की ACP करेंगे समीक्षा

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG फोन, हर FIR की ACP करेंगे समीक्षा

Five reasons to attend Sounders FC’s Youth Match vs. Chicago Fire | Seattle Sounders

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 3 views
Five reasons to attend Sounders FC’s Youth Match vs. Chicago Fire | Seattle Sounders

‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 3 views
‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

Tour Championship: Viktor Hovland in tie for lead heading into weekend

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
Tour Championship: Viktor Hovland in tie for lead heading into weekend

वाराणसी के अकर्मण्य इंस्पेक्टर चौक और राजातालाब लाइन हाजिर:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा नपे, श्रेया हत्याकांड में दयाराम ने कराई फजीहत

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
वाराणसी के अकर्मण्य इंस्पेक्टर चौक और राजातालाब लाइन हाजिर:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा नपे, श्रेया हत्याकांड में दयाराम ने कराई फजीहत