वीआईपी कोटे से टिकट दलाली का खुलासा:फर्जी यात्री गिरफ्तार, आरपीएफ ने गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में की कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Gorakhpur LTT Express VIP Quota Fraud | RPF Arrests Fake Passenger

वीआईपी कोटे से टिकट दलाली का खुलासा:फर्जी यात्री गिरफ्तार, आरपीएफ ने गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में की कार्रवाईलखनऊ20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वीआईपी इमरजेंसी कोटे का दुरुपयोग कर टिकटों की दलाली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध सूचना शाखा (सीआईबी) की टीम ने गोरखपुर-एलटीटी एक्स

.

फर्जी आधार कार्ड के सहारे कर रहा था सफर

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन के एस-2 कोच में एक यात्री फर्जी दस्तावेज के आधार पर यात्रा कर रहा है। जांच के दौरान सीट नंबर 27 पर बैठे सिद्धार्थनगर निवासी सुनील से पूछताछ की गई। उसके पास से जाली आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर वह यात्रा कर रहा था।

5 हजार रुपये में खरीदा था वीआईपी कोटे का टिकट

पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने मुंबई निवासी टिकट दलाल प्रमोद रूदल तिवारी से 5,000 रुपये देकर टिकट खरीदा था। आरोपी दलाल ने पहले सामान्य वेटिंग टिकट बुक कराया और बाद में रेलवे के वीआईपी इमरजेंसी कोटे का इस्तेमाल कर टिकट कन्फर्म करा दिया। इसके बाद टिकट पर दर्ज नाम के अनुसार फर्जी आधार कार्ड तैयार कर यात्री को सौंप दिया गया।

जाली दस्तावेज और मोबाइल चैट जब्त

कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने फर्जी आधार कार्ड, कन्फर्म टिकट और मोबाइल चैट समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

मामले में आरपीएफ पोस्ट ऐशबाग में रेल अधिनियम की धारा 142 और 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टिकट दलाल प्रमोद रूदल तिवारी को वांछित घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर रणजीत यादव, प्रशांत सिंह यादव और आरपीएफ की रेड टीम की अहम भूमिका रही।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से 14.41 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर वारदात की, 3 दिन नहीं खाया खाना

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Moradabad Cyber Fraud | Retired DSP Wife Digital Arrest Scam रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से 14.41 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने ‘डिजिटल…

समय रैना फिर विवादों में:बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से बवाल; BJP विधायक राम कदम बोले- धर्म और समुदाय मजाक का विषय नहीं

Hindi News Entertainment Bollywood Samay Raina Controversy | BJP MLA Ram Kadam Statement On Bihar & Kashmir समय रैना फिर विवादों में:बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से बवाल; BJP…

You Missed

Lions at Colts: How to watch, listen and follow

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
Lions at Colts: How to watch, listen and follow

रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से 14.41 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर वारदात की, 3 दिन नहीं खाया खाना

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से 14.41 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर वारदात की, 3 दिन नहीं खाया खाना

¡Pogacar se retira de LaVuelta!

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 2 views
¡Pogacar se retira de LaVuelta!

समय रैना फिर विवादों में:बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से बवाल; BJP विधायक राम कदम बोले- धर्म और समुदाय मजाक का विषय नहीं

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 2 views
समय रैना फिर विवादों में:बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से बवाल; BJP विधायक राम कदम बोले- धर्म और समुदाय मजाक का विषय नहीं

Today’s famous birthdays list for August 29, 2026 includes celebrities Carla Gugino, Lea Michele

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
Today’s famous birthdays list for August 29, 2026 includes celebrities Carla Gugino, Lea Michele

बस्ती में थानाध्यक्ष का कर्मचारी आवास में शव मिला:फांसी लगाने की आशंका, ASP समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
बस्ती में थानाध्यक्ष का कर्मचारी आवास में शव मिला:फांसी लगाने की आशंका, ASP समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे