देश के 42 शहरों में स्वच्छ हवा की जंग:नोएडा के हर सर्किल की होगी अलग परीक्षा, 3 से 10 लाख की श्रेणी में है शामिल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gautambudh nagar
  • Noida Air Pollution Ranking | Authority Clean Air Competition Update

देश के 42 शहरों में स्वच्छ हवा की जंग:नोएडा के हर सर्किल की होगी अलग परीक्षा, 3 से 10 लाख की श्रेणी में है शामिलनोएडा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड। हाल ही में आई आंधी के दौरान का ये चित्र है। - Dainik Bhaskarनोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड। हाल ही में आई आंधी के दौरान का ये चित्र है।

देश के 42 शहरों के बीच स्वच्छ हवा को लेकर शुरू हुई प्रतिस्पर्धा इस बार पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब केवल शहर या नगर निकाय के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग तय नहीं होगी, बल्कि शहर के अलग-अलग वर्क सर्किल और वार्ड में वायु प्रदूषण नियंत्रण के ल

.

नोएडा प्राधिकरण भी इस प्रतियोगिता में शामिल है। प्राधिकरण का सिविल विभाग अपने-अपने वर्क सर्किल में धूल नियंत्रण, सड़क सफाई, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण रोकने के उपाय, ग्रीन कवर बढ़ाने और अन्य गतिविधियों का पूरा ब्योरा तैयार कर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पोर्टल पर अपलोड कर रहा है। विभागीय रिपोर्ट के साथ अब हर सर्किल और वार्ड के प्रदर्शन का भी रिकॉर्ड भेजा जा रहा है।

मूल्यांकन में क्या किया गया बदलाव दरअसल, इस बार मूल्यांकन प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले पूरे शहर के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग तय होती थी, लेकिन अब यह देखा जाएगा कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कितनी प्रभावी कार्रवाई की गई। ऐसे में दो रिजल्ट जारी होंगे। एक पूरे शहर के लिए और दूसरा शहर में कौन सा सर्किल या वार्ड सबसे बेस्ट है। इससे अधिकारियों और फील्ड स्तर पर काम करने वाली टीमों की जवाबदेही भी बढ़ गई है।

3 से 10 लाख श्रेणी में प्रतिस्पर्धा नोएडा 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में हिस्सा ले रहा है। इससे पहले आयोजित प्रतियोगिता में नोएडा ने पहली बार छठी रैंक हासिल की थी, जबकि दूसरी बार शहर नौवें स्थान पर रहा था। इस बार प्राधिकरण को उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर बेहतर काम के दम पर शहर की रैंकिंग में सुधार होगा।

नवंबर में घोषित होगा परिणाम प्रतियोगिता के परिणाम नवंबर में घोषित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज होगी, क्योंकि अब केवल पूरे शहर का नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड और वर्क सर्किल के प्रदर्शन का भी असर अंतिम रैंकिंग पर पड़ेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में शतरंज प्रतियोगिता:एमजी कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जनपद स्तरीय के लिए क्वालीफाई किया

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Chess Competition | MG Inter College Students Qualified गोरखपुर में शतरंज प्रतियोगिता:एमजी कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जनपद स्तरीय के लिए क्वालीफाई…

अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों और CDPO कार्यालयों पर डीएम नाराज:लखीमपुर में जिला पोषण समिति की बैठक, डीएम ने निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Lakhimpur District Nutrition Committee Meeting | DM Anjani Kumar Singh अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों और CDPO कार्यालयों पर डीएम नाराज:लखीमपुर में जिला पोषण समिति…

You Missed

Dante Moore, Fernando Mendoza NFL Draft Comparison Turning Heads

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
Dante Moore, Fernando Mendoza NFL Draft Comparison Turning Heads

गोरखपुर में शतरंज प्रतियोगिता:एमजी कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जनपद स्तरीय के लिए क्वालीफाई किया

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
गोरखपुर में शतरंज प्रतियोगिता:एमजी कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जनपद स्तरीय के लिए क्वालीफाई किया

Roberto Firmino interview: Liverpool, Isak advice, Jurgen Klopp messages and Anfield return

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
Roberto Firmino interview: Liverpool, Isak advice, Jurgen Klopp messages and Anfield return

अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों और CDPO कार्यालयों पर डीएम नाराज:लखीमपुर में जिला पोषण समिति की बैठक, डीएम ने निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों और CDPO कार्यालयों पर डीएम नाराज:लखीमपुर में जिला पोषण समिति की बैठक, डीएम ने निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

U.S. Open bracket analysis: Carlos Alcaraz gets a nightmare start, Aryna Sabalenka faces odyssey

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 3 views
U.S. Open bracket analysis: Carlos Alcaraz gets a nightmare start, Aryna Sabalenka faces odyssey

सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा