महेंद्रनाथ मंदिर के तालाब में डूबे युवक का शव मिला:एनडीआरएफ कर रही थी तलाश, दूसरे दिन पानी में उतराता दिखा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria News: Youth Body Found In Mahendranath Temple Pond | Accident

महेंद्रनाथ मंदिर के तालाब में डूबे युवक का शव मिला:एनडीआरएफ कर रही थी तलाश, दूसरे दिन पानी में उतराता दिखाअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर के पोखर में डूबे एक युवक का शव बुधवार शाम करीब सात बजे पानी की सतह पर उतराता मिला। युवक मंगलवार को पोखरे में डूबा था। सूचना मिलने पर मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के फकईपुर गांव निवासी 36 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र रमायन सिंह के रूप में हुई है। राजेश मंगलवार को किसी काम से महेंद्रनाथ मंदिर गए थे। मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में हाथ-पैर धोने के लिए वह सीढ़ियों से पानी में उतरे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया। एनडीआरएफ ने मंगलवार देर शाम तक पोखरे में युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शव का पता नहीं चल सका था।

बुधवार शाम करीब सात बजे राजेश का शव पोखरे के किनारे पानी की सतह पर उतराता हुआ दिखाई दिया। मईल थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राजेश सिंह अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Hindi News Entertainment Bollywood Jailer 2 Movie Review | Rajinikanth Swag & Action Vs Weak Storyline मूवी रिव्यू- ‘जेलर 2’:रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी…

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

    You Missed

    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप