- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Ghaziabad Murder Accused Arrested | Social Media Video Controversy
सोशल मीडिया पर वीडियो डाल माहौल बिगाड़ने का प्रयास:ब्रह्मपुरी निवासी युवक को पुलिस ने दबोचा, कान पकड़कर कैमरे के आगे गिड़गिड़ाता दिखा आरोपीमेरठ25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कान पकड़कर मांफी मांगता दिखा माहौल खराब करने की साजिश रचने वाला अमन।
गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड की जहां चौतरफा निंदा हो रही है, वहीं कुछ लोग इसके सहारे फिजा बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 14 सेकेंड के वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह का जहर घोलने का प्रया
.
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो महज 14 सेकेंड का है। वीडियो की शुरुआत में पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित गीत आरंभ है प्रचंड गीत की पंक्तियों से होती है। इसमें गाजियाबाद में मारे गए सूर्या के फोटो के साथ ही आरोपी असद का फोटो दिखाया गया है। एक तरफ प्रदेश की मुखिया योगी आदित्यनाथ हैं।
लिखा- हो गया एन्काउंटर पिक्चर के बैकग्राउंड में गीत बज रहा है। इसके अलावा कुछ शब्द उस पर लिखे गए हैं। सबसे पहले लिखा है, हो गया एन्काउंटर। फिर नीचे लिखा है थैंक यू योगी जी। अगले वीडियो में फिर एक पिक्चर है और लिखा है, मिल गया इंसाफ। अचानक कुर्ते पायजामे में एक युवक दिखाई पड़ता है।
हाथ में छुरा, खून से सना कुर्ता सफेद कुर्ते और पायजामे में एक युवक तेजी से चलता दिखाई दे रहा है। बैंक ग्राउंड में नसीरूद्दीन शाह का डायलॉग है- रस्ते में जो भी आएगा, उसकी भी जुबान बंद करनी होगी। रुपयों से नहीं तो गोली से। अचानक वह युवक हाथ में लिये छुरे को धार लगाने लगता है।
पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसका संज्ञान लिया। जल्द ही पता लगा लिया गया कि यह वीडियो ब्रह्मपुरी के हरिनगर अंगूर वाली गली निवासी अमन पुत्र अशरफ का है और उसी ने डाला है। जल्द ही पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेती है।
कान पकड़कर मांफी मांगता दिखा अमन ब्रह्मपुरी पुलिस जैसे ही अमन को लेकर थाने पहुंची, वह हाथ जोड़कर गलती मानने लगा। पुलिस ने उसकी जमकर खबर ली। इसके बाद वह कान पकड़कर लड़खड़ाते हुए चलता दिखाई दे रहा है। दो सिपाहियों ने उसे दोनों तरफ से पकड़ा हुआ है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



