'मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं':सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा; बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने भी किया पोस्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Atul Kulkarni Fast Support Sonam Wangchuk | Statement & News

‘मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं’:सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा; बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने भी किया पोस्ट2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह भी इस देश की युवा हैं, वह भी देश का भला चाहती हैं। वह कोई एंटी-नेशनल नहीं हैं, फिर वह क्यों चुप रहें?

वहीं, एक्टर अतुल कुलकर्णी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया। वहीं, कॉमेडियन समय रैना भी वांगचुक के समर्थन में आए।

अतुल कुलकर्णी ने कहा कि वह 16 जुलाई को अपने घर पर दिनभर का उपवास करेंगे। अतुल ने कहा कि इसका मकसद सोनम वांगचुक और उनके साथियों के दर्द को महसूस करना और सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील करना है। अतुल ने लोगों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की।

अतुल कुलकर्णी 'रंग दे बसंती', 'हे राम' और 'द गाजी अटैक' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।अतुल कुलकर्णी ‘रंग दे बसंती’, ‘हे राम’ और ‘द गाजी अटैक’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन

सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 16 जुलाई को 19वां दिन है। उनकी हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पब्लिकली अपना समर्थन जताया।

सोनाक्षी बोलीं- अब चुप रहना संभव नहीं

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार चुप रहना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुसार, वांगचुक उन छात्रों के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं, जिन्हें वे संकट में मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है, जिसके कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।”

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब 19 दिन हो चुके हैं और किसी की बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया है, उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए। फातिमा ने कहा कि राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, छात्रों के भविष्य की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले और सोनम वांगचुक की सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन की भी अपील की।

फातिमा सना शेख की पोस्ट।फातिमा सना शेख की पोस्ट।

कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि वांगचुक सुरक्षित रहें और इस पूरे मामले का समाधान जल्द बातचीत के जरिए निकले।

समय रैना की पोस्ट।समय रैना की पोस्ट।

सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की अपील

कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की भावुक अपील की। शर्मा ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए किसी मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी जान दांव पर नहीं लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश किसी एक इस्तीफे से बड़ा होता है और करोड़ों युवा आज वांगचुक को अपनी आवाज मानते हैं। शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो युवाओं की उम्मीद टूट जाएगी। अंत में उन्होंने वांगचुक से देशहित में अनशन खत्म कर संघर्ष जारी रखने की अपील की।

सुरेंद्र शर्मा भारत के एक बेहद प्रसिद्ध और दिग्गज हास्य कवि और लेखक हैं।सुरेंद्र शर्मा भारत के एक बेहद प्रसिद्ध और दिग्गज हास्य कवि और लेखक हैं।

वहीं, इससे पहले सोनी राजदान, शबाना आजमी, रूबीना दिलैक, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अनुराग कश्यप जैसे कई सेलेब्स भी वांगचुक के समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, इससे पहले प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

……………..

यह खबर भी पढ़ें….

3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में वीडियो पोस्ट करते हुए एक्टर ओमी वैद्य ने उन्हें प्रेरणादायक बताते हुए उनकी जान बचाने की अपील की थी। वहीं, जीनत अमान ने सरकार से बातचीत शुरू करने की मांग की और कहा था कि यह देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। पूरी खबर यहां पढें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज: फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा

    फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कटरीना@43, दावा- छोटे कपड़े पहने देख सलमान ने मारा: पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं

    पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:28Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘वो बहुत अच्छा इंसान है’: पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ

    पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इन्फ्लुएंसर्स बोलीं-सपना चौधरी ने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया: भगोड़े हुड्‌डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे

    0:48Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Leopard Sighting | Sharda Canal Area Panic & Forest Dept Action सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग…

रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

Hindi News Entertainment Bollywood Rapper Badshah & Esha Rikhi Divorce | Separation After 5 Months Marriage रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद…

You Missed

“An incredible opera singer”: Meet Emily Blunt’s talented sisters

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 1 views
“An incredible opera singer”: Meet Emily Blunt’s talented sisters

सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 1 views
सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

‘The End of Oak Street’ is both new and nostalgic

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
‘The End of Oak Street’ is both new and nostalgic

रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

Call of Duty: Modern Warfare 4 Beta Patch Notes

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 5 views
Call of Duty: Modern Warfare 4 Beta Patch Notes

फर्रुखाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषी करार:पॉक्सो अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 4 views
फर्रुखाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषी करार:पॉक्सो अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई