लखनऊ में झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत:बुखार की शिकायत पर मेडिकल स्टोर ले गए थे परिजन, इंजेक्शन लगते ही अचानक बिगड़ी तबीयत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Child Death | Medical Store Injection; Jholachhap Doctor

लखनऊ में झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत:बुखार की शिकायत पर मेडिकल स्टोर ले गए थे परिजन, इंजेक्शन लगते ही अचानक बिगड़ी तबीयतलखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत के मामले में सीएमओ ऑफिस ने जांच शुरू कराने की बात कही है। - Dainik Bhaskarलखनऊ में झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत के मामले में सीएमओ ऑफिस ने जांच शुरू कराने की बात कही है।

लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित पुराना दाऊदनगर निवासी छह साल की मासूम सौम्या विश्वकर्मा की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि इलाके के झोलाछाप डॉक्टर की दवा से बच्ची की हालत बिगड़ी थी। नाराज परिवारीजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा किया

.

ये था पूरा मामला पुराना दाऊदनगर निवासी अनूप विश्वकर्मा पुताई मजदूर है। जबकि पत्नी गुड़िया गृहणी हैं। 10 साल का बेटा शिवम कक्षा छह का छात्र है। मामा कौशल ने बताया भांजी सौम्या को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह बुखार तेज हो गया। मां गुड़िया बच्ची को लेकर घर के नजदीक मेडिकल स्टोर पहुंची। मेडिकल स्टोर का संचालन खुद को डॉक्टर बताता था। उसने बच्ची की सेहत की जांच की। एक इंजेक्शन लगाया। तीन खुराक दवा दी। फीस के नाम पर 100 रुपये वसूले।

शरीर पड़ गया था नीला घर पहुंचने के बाद मां ने बेटी को एक खुराक दवा खिलाई। कुछ समय बाद बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका शरीर नीला पड़ने लगा। शरीर पर चक्कते पड़ने लगे। पेट में भीषण दर्द होने लगा। आनन-फानन परिवारीजन बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ देर बाद सौम्या की मौत हो गई।

क्लीनिक बंद कर फरार हुआ झोलाछाप पिता ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि झोलाछाप के गलत इलाज से बेटी की सांसें थमी। नाराज परिवारीजन शव लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे। हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख झोलाछाप मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवारीजनों को समझाया। इंसाफ का भरोसा दिलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि झोलाछाप हर प्रकार की बीमारी का इलाज करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि झोलाछाप मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। उसमें मरीजों को इलाज मुहैया कराता था। स्टोर में बैठने के दौरान झोलाछाप के गले में हमेशा आला पड़ा रहता था। ताकि लोग उसे डॉक्टर समझे। इलाज कराएं। वह सभी को हमेशा खुद को डॉक्टर बताता था। डिग्री पूछने पर चुप्पी साध लेता था।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Highway Janmashtami Fireworks Video | Controversy Police Probe मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने…

लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, बाकी पल्लेदार बाल-बाल बचे

Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Chhibramau Road Accident | Tempo Overturned After Collision With Loader लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे…

You Missed

Mathilde Favier : son bijou fétiche Dior n’a pas été laissé dans son cercueil, sa fille Héloïse le porte désormais… et elle n’est pas la seule

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
Mathilde Favier : son bijou fétiche Dior n’a pas été laissé dans son cercueil, sa fille Héloïse le porte désormais… et elle n’est pas la seule

मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

Olivia Rodrigo’s women-led Daisy Chain Fields puts its politics center stage

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 4 views
Olivia Rodrigo’s women-led Daisy Chain Fields puts its politics center stage

लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, बाकी पल्लेदार बाल-बाल बचे

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, बाकी पल्लेदार बाल-बाल बचे

Revenge of the ‘Magnificent Seven’ — Jim Cramer says it’s time to buy

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 4 views
Revenge of the ‘Magnificent Seven’ — Jim Cramer says it’s time to buy

'आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं':मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला टैगोर के बयान पर सवाल उठाए

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 4 views
'आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं':मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला टैगोर के बयान पर सवाल उठाए