सपना चौधरी के खिलाफ भगोड़े हुड्डा का दूसरा VIDEO:बोला- उस पर 35 FIR, सेटिंग से बच रही; प्रिया रेवाड़ी को 1 कॉल में सुधारा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Dharmendra Hudda Vs Sapna Choudhary | Haryana Artist Controversy Video

सपना चौधरी के खिलाफ भगोड़े हुड्डा का दूसरा VIDEO:बोला- उस पर 35 FIR, सेटिंग से बच रही; प्रिया रेवाड़ी को 1 कॉल में सुधारासोनीपत8 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर लाइव आकर सपना चौधरी और डांसर प्रिया रेवाड़ी को लेकर बात की। - Dainik Bhaskarधर्मेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर लाइव आकर सपना चौधरी और डांसर प्रिया रेवाड़ी को लेकर बात की।

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भगोड़ा घोषित हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आकर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी समेत कई कलाकारों पर आरोप लगाए हैं।

हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं। सपना के समर्थन में आने वाले कुछ बुद्धिजीवी और कलाकार उनके पक्ष में गलत तरीके से माहौल बना रहे हैं।

हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी के खिलाफ 35 एफआईआर दर्ज हैं। वह विभिन्न तरीकों से इन मामलों में कार्रवाई से बचती रही हैं। अगर सपना वास्तव में समाज की बहन-बेटी होतीं, तो उन पर हरियाणा की संस्कृति को कलंकित करने के आरोप नहीं लगते।

हुड्डा ने सपना चौधरी का समर्थन करने वालों की भी आलोचना की। कहा कि जो लोग उन्हें समाज की बहन-बेटी बताकर उनका बचाव कर रहे हैं, वे वास्तविकता को नजरअंदाज कर रहे हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी पर दावा किया कि फूहड़ता फैलाने के लिए बुजुर्गों और खाप के सम्मानित लोगों ने डांसरों के पैरों में अपनी पगड़ी तक रख दी थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। मगर, मेरी एक कॉल के बाद ही पूनिया ने तुरंत अपनी गलती मानी और सुधर गई।

प्रिया रेवाड़ी के इंस्टाग्राम पर ढाई लाख फॉलोअर्स हैं।प्रिया रेवाड़ी के इंस्टाग्राम पर ढाई लाख फॉलोअर्स हैं।

अब जानिए, धर्मेंद्र हुड्डा ने लाइव आकर क्या कहा…

  • गांव के प्रधान और ठेकेदार भी जिम्मेदार: धर्मेंद्र ने कहा- असली गलती गांव के उन प्रधानों और ठेकेदारों की है, जो गले में मोटी-मोटी सोने की चेन पहनकर घूमते हैं। ये लोग गांवों में बड़े-बड़े स्टेज लगवाकर डांसरों को बुलाते हैं। नाचने वालों को तो सिर्फ पैसा चाहिए, जो बुलाएगा वे वहीं चली जाएंगी। अगर गांव के प्रधान और लोग ऐसे कार्यक्रम देखना बंद कर दें, तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होगी।
  • भाइयों की गोद में बैठकर वीडियो बना रहीं: धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि अश्लील डांस और रील्स के बढ़ते चलन ने हरियाणा की युवतियों और महिलाओं की सोच को प्रभावित किया है। इससे यह धारणा बनी है कि मेहनत किए बिना सिर्फ डांस के जरिए भी पैसा कमाया जा सकता है। इसी कारण लड़कियां छतों पर नाचते हुए वीडियो बना रही हैं और हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं। अब कुछ लड़कियां अपने भाइयों की गोद में बैठकर वीडियो बना रही हैं और गांवों से लड़कों के साथ भागने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
  • सपना चौधरी से माफी के लिए रखी शर्त: धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- अगर सपना चौधरी मीडिया के सामने आकर यह स्वीकार कर लें कि उनके डांस और काम से हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा है और वह आगे ऐसा फूहड़ कंटेंट नहीं बनाएंगी, तभी वह अपने शब्द वापस ले लेंगे और सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेंगे कि उस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
  • डांसरों के बच्चों को लेकर भी की टिप्पणी: धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के जरिए कमाई करने वालों के भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की। कहा कि जब ऐसे लोगों के बच्चे स्कूल जाएंगे, तो अच्छे परिवारों के माता-पिता अपने बच्चों को उनके साथ बैठने नहीं देंगे। इससे समाज में ऐसी स्थिति पैदा होगी कि बदनामी और सामाजिक दबाव के कारण इन डांसरों के बच्चे डिप्रेशन में आकर सुसाइड तक करने को मजबूर हो सकते हैं।

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया कि तीन हरियाणवी कलाकारों ने उनकी मुहिम का समर्थन किया है।धर्मेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया कि तीन हरियाणवी कलाकारों ने उनकी मुहिम का समर्थन किया है।

विधानसभा में कानून बनवाया जाएगा

धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह इस अभियान को केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे हरियाणा विधानसभा तक ले जाएंगे। इस मुद्दे पर नया कानून बनवाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने तीन मांगें भी रखीं। पहली, 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। दूसरी, सोशल मीडिया पर अश्लील या आपत्तिजनक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। तीसरी, कानून में ऐसा संशोधन किया जाए कि गांव की ही लड़की से पारिवारिक रिश्तों के दायरे में कोर्ट मैरिज न हो सके।

तीन हरियाणवी कलाकारों के समर्थन का दावा

धर्मेंद्र हुड्डा ने लोगों से अपील की कि जो हरियाणवी कलाकार, सिंगर या नेता उनके सांस्कृतिक सुधार अभियान का समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनका बहिष्कार किया जाए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के युवाओं को गुंडागर्दी, नशे और हथियारों की संस्कृति की ओर धकेलने में कुछ स्वार्थी कलाकारों और नेताओं की भूमिका है। पूरे हरियाणा में केवल तीन कलाकार—दलेर खरकिया, एमडी और वीरू कटारिया ने ही उनके अभियान का खुलकर समर्थन किया है, जबकि बाकी कलाकार इस मुद्दे पर चुप हैं।

जेल और पुराने मुकदमों का भी किया जिक्र

धर्मेंद्र हुड्डा ने अपने आपराधिक और राजनीतिक मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि 17 साल की उम्र में पहली बार धारा 307 (हत्या के प्रयास) के मामले में जेल गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई के एक मामले में भी उन्हें जेल जाना पड़ा और उन्होंने दो साल जेल में बिताए। हुड्डा के अनुसार, किसान आंदोलन और जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उन पर देशद्रोह समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए थे। जो व्यक्ति देशद्रोह जैसे मामलों और जेल से नहीं डरा, उसे मानहानि के मुकदमों से डराने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

————————-

सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

इन्फ्लुएंसर्स बोलीं-सपना चौधरी ने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया:भगोड़े हुड्‌डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे

जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों से सुर्खियों में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। यह मुहिम अब हरियाणा में भी बड़ी बहस का विषय बन गई है। (पूरी खबर पढ़ें)

जाट-आरक्षण दंगों का भगोड़ा बोला-सपना चौधरी ने नाचकर गंद फैलाया:’नंगा नाच’ से लड़कियां बिगाड़ी, एके जट्टी ने 4 घर नाश किए; मर्द ₹100-100 घालते थे

जाट आरक्षण आंदोलन दंगों में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी एक्ट्रेस-डांसर सपना चौधरी और अनु कादयान उर्फ एके जट्टी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका में बैठे हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा- हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गुरुग्राम में ब्लैक थार और स्कॉर्पियो का ऑफरोड स्टंट VIDEO: नंबर प्लेट हटाकर पानी से भरे खेतों में दौड़ाई कार, लॉजिस्टिक कंपनी के बाहर ‘ड्रिफ्ट’ मारी

    नंबर प्लेट हटाकर पानी से भरे खेतों में दौड़ाई कार, लॉजिस्टिक कंपनी के बाहर 'ड्रिफ्ट' मारी|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskarगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • UKPSC टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर एग्जाम 2026: दो पेपर में होगी परीक्षा; कुल 300 अंक; हर गलत जवाब पर कटेंगे एक-चौथाई नंबर

    दो पेपर में होगी परीक्षा; कुल 300 अंक; हर गलत जवाब पर कटेंगे एक-चौथाई नंबर|हरियाणा,Haryana - Dainik Bhaskarहरियाणा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इनेलो MLA अर्जुन और दिग्विजय चौटाला आज जाएंगे जंतर-मंतर: सोनम वांगचुक को समर्थन, युवा-वर्करों को कॉल मैसेज, पहले CJP पर कसा था तंज

    सोनम वांगचुक को समर्थन, युवा-वर्करों को कॉल मैसेज, पहले CJP पर कसा था तंज|सिरसा,Sirsa - Dainik Bhaskarसिरसा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यमुनानगर में 10वीं के स्टूडेंट के सुसाइड पर उठे सवाल: 12 फुट ऊपर लटका था शव, पिता बोले-आखिरी बार साइकिल पंक्चर की बात कही

    12 फुट ऊपर लटका था शव, पिता बोले-आखिरी बार साइकिल पंक्चर की बात कही|यमुनानगर,Yamunanagar - Dainik Bhaskar0:37Play videoPlay videoयमुनानगर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

Hindi News Entertainment Bollywood Sohail Khan Reveals Childhood Sexual Assault | Alliance Reality Show Statement सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक…

2 साल की बच्ची को लेकर भागने की कोशिश की:गोरखपुर में आरोपी बोला- जैसा कहता हूं करो, वरना जान से मार दूंगा

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Crime News | Child Kidnapping Attempt & Threat Case 2 साल की बच्ची को लेकर भागने की कोशिश की:गोरखपुर में आरोपी बोला- जैसा…

You Missed

A qué hora y dónde ver el Tijuana vs. Tigres de la Jornada 1

  • By dp
  • July 17, 2026
  • 2 views
A qué hora y dónde ver el Tijuana vs. Tigres de la Jornada 1

सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

  • By dp
  • July 17, 2026
  • 1 views
सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

SEAvPOR 101 Preview: All you need to know when the Sounders host the Portland Timbers, pres. by Ticketmaster | Seattle Sounders

  • By dp
  • July 17, 2026
  • 3 views
SEAvPOR 101 Preview: All you need to know when the Sounders host the Portland Timbers, pres. by Ticketmaster | Seattle Sounders

सपना चौधरी के खिलाफ भगोड़े हुड्डा का दूसरा VIDEO:बोला- उस पर 35 FIR, सेटिंग से बच रही; प्रिया रेवाड़ी को 1 कॉल में सुधारा

  • By dp
  • July 17, 2026
  • 4 views
सपना चौधरी के खिलाफ भगोड़े हुड्डा का दूसरा VIDEO:बोला- उस पर 35 FIR, सेटिंग से बच रही; प्रिया रेवाड़ी को 1 कॉल में सुधारा

Michigan Democratic voters want to see change in the American health care system, poll finds

  • By dp
  • July 17, 2026
  • 5 views
Michigan Democratic voters want to see change in the American health care system, poll finds

2 साल की बच्ची को लेकर भागने की कोशिश की:गोरखपुर में आरोपी बोला- जैसा कहता हूं करो, वरना जान से मार दूंगा

  • By dp
  • July 17, 2026
  • 6 views
2 साल की बच्ची को लेकर भागने की कोशिश की:गोरखपुर में आरोपी बोला- जैसा कहता हूं करो, वरना जान से मार दूंगा