सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sohail Khan Reveals Childhood Sexual Assault | Alliance Reality Show Statement

सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोहेल खान सलीम खान के सबसे छोटे बेटे और सलमान खान और अरबाज खान के सगे भाई हैं। - Dainik Bhaskarसोहेल खान सलीम खान के सबसे छोटे बेटे और सलमान खान और अरबाज खान के सगे भाई हैं।

सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था, लेकिन उन्होंने कई सालों तक इस बारे में किसी से बात नहीं की थी। यह बात उन्होंने रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कही।

शो में सोहेल खान की टीम इस सप्ताह लीडरबोर्ड में टॉप पर रही। जीत के जश्न और हल्के-फुल्के माहौल के बीच उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट अर्सलान गोनी, रुही दोसानी और अली गोनी के साथ बातचीत में अपने बचपन का अनुभव शेयर किया।

कई सालों तक किसी को नहीं बताया

रैगिंग के खिलाफ बात करते हुए सोहेल ने कहा, ‘जब मैं छोटा था तो किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था और मैंने इसे सालों तक अपने अंदर दबाए रखा।’

बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता को इसके बारे में बताया। सोहेल के मुताबिक, उनके पिता ने कहा था कि उन्होंने इतने साल तक यह बात अपने अंदर क्यों रखी।

सोहेल ने कहा कि उस समय उन्हें इस घटना के बारे में बताने में शर्म महसूस होती थी, जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी।

सोहेल खान शो के दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए।सोहेल खान शो के दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए।

परिवार को याद कर भावुक हुए सोहेल खान

इसी एपिसोड में सोहेल खान अपने परिवार के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि वह उन्हें बहुत मिस करते हैं। शो के होस्ट कुणाल खेमू से बात करते हुए सोहेल ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई रियलिटी शो होस्ट और जज किए हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने के बाद उन्हें कंटेस्टेंट पर पड़ने वाले मेंटल और इमोशनल प्रेशर का एहसास हुआ। सोहेल ने कहा कि ‘अलायंस’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें ऐसी सीख मिली, जो वह अपने 55 साल के जीवन में पहले नहीं सीख पाए थे।

शो में सीमा की वाइल्डकार्ड एंट्री

शो में सोहेल खान के साथ उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी हैं। सीमा ने शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। शो में सीमा की एंट्री के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सीमा का स्वागत करते हुए सोहेल ने कहा था कि उन्होंने 25 साल इस खूबसूरत महिला के साथ बिताए हैं और अगर रिश्ते में कोई गलती हुई, तो उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं।

सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी।सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी।

यह खबर भी पढ़ें….

सोहेल खान बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम ‘निर्वाण’ रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा

एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि वह अपने बड़े बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सीमा सजदेह ने उसका नाम ‘निर्वाण’ रख दिया था। उन्होंने यह बात रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बातचीत के दौरान शेयर की। पूरी खबर यहां पढें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं’: सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा; बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने भी किया पोस्ट

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा; बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने भी किया पोस्ट|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:12Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज: फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा

    फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कटरीना@43, दावा- छोटे कपड़े पहने देख सलमान ने मारा: पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं

    पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:28Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘वो बहुत अच्छा इंसान है’: पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ

    0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय…

You Missed

PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?