भूजल सप्ताह के तहत हृदयपुर में जल चौपाल:बुलंदशहर में जीर्णोद्धार तालाब किनारे हुआ वृक्षारोपण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bhujal Saptah 2026: Jal Chaupal And Bhujal Goshthi Event In Sikandrabad

भूजल सप्ताह के तहत हृदयपुर में जल चौपाल:बुलंदशहर में जीर्णोद्धार तालाब किनारे हुआ वृक्षारोपणप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे ‘भूजल सप्ताह-2026’ के दूसरे दिन जल संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूगर्भ जल विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जल चौपाल, भूजल संवाद, वृक्षारोपण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

अतिदोहित विकास खंड के ग्राम हृदयपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने अपने विधिक दायित्व के अंतर्गत भूजल रिचार्ज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव के एक तालाब का जीर्णोद्धार कराया। इसी तालाब परिसर में भूजल गोष्ठी, जल चौपाल और व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के फैक्ट्री हेड तरनजीत सिंह, एचआर हेड उत्तम कुमार सिंह और पर्यावरण अभियंता विनय शुक्ला मौजूद रहे। भूगर्भ जल विभाग, गौतमबुद्धनगर से सृष्टि जायसवाल, बुलंदशहर के नोडल अधिकारी राहुल देव शर्मा, ग्राम प्रधान जीत सिंह, बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।

जल चौपाल के दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों के साथ भूजल संवाद आयोजित किया गया। इसमें जीर्णोद्धार किए गए तालाब से होने वाले पर्यावरणीय और जल संरक्षण संबंधी लाभों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के सरल एवं प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

ग्राम प्रधान जीत सिंह ने तालाब को स्वच्छ और संरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों से उसमें कचरा न डालने और उसकी साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। इसके बाद तालाब के किनारे अतिथियों और जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम का समापन भूगर्भ जल विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण और जल के सदुपयोग की शपथ दिलाने के साथ हुआ।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur dehat Rasulabad Asulabad Road Accident | Mobile Salesman Killed After Bus Collision कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय…

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Second Trailer Launch | Bengaluru Event Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु…

    You Missed

    Khloé Kardashian Already Has a Name Picked Out for Her 3rd Baby, and It Fits Right In

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Khloé Kardashian Already Has a Name Picked Out for Her 3rd Baby, and It Fits Right In

    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    This viral $30 Home Depot holiday sweater comes with over $200 worth of tools

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    This viral  Home Depot holiday sweater comes with over 0 worth of tools

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना