श्रावस्ती के विद्यालय में बाल संसद चुनाव:शिव प्रसाद बने प्रधानमंत्री, विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Shravasti Bal Sansad Election | Students Choose Representatives

श्रावस्ती के विद्यालय में बाल संसद चुनाव:शिव प्रसाद बने प्रधानमंत्री, विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधिश्रावस्तीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के विकास खंड सिरसिया स्थित कंपोजिट विद्यालय, बेचुवा में शुक्रवार को बाल संसद का लोकतांत्रिक निर्वाचन संपन्न हुआ। दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच हुए इस चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधियों का चयन किया।

यह निर्वाचन देहात इंडिया संस्था के सहयोग से पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया।

इस निर्वाचन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, उत्तरदायित्व और टीम भावना का विकास करना था। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित किए गए।

निर्वाचन परिणामों के अनुसार, शिव प्रसाद 21 मतों के साथ प्रधानमंत्री और गोबिंद 11 मतों के साथ उप प्रधानमंत्री चुने गए। आकाश को 22 मत मिले, जिससे वे स्वास्थ्य मंत्री बने, जबकि गुलशाना 12 मत पाकर उप स्वास्थ्य मंत्री निर्वाचित हुईं।

रेनू 18 मतों के साथ सूचना मंत्री और सफीकुन निशा उप सूचना मंत्री बनीं। साकिर 20 मतों के साथ रक्षा मंत्री तथा बिन्नू 14 मत पाकर उप रक्षा मंत्री चुने गए। राकेश ने 28 मत प्राप्त कर खेल मंत्री का पद संभाला, वहीं सरवन 6 मतों के साथ उप खेल मंत्री बने। विशाल 21 मतों के साथ शिक्षा मंत्री और चंदन 13 मतों के साथ उप शिक्षा मंत्री निर्वाचित हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण उपाध्याय ने नव निर्वाचित बाल संसद सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाल संसद बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिनिधियों से विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सरनाम सिंह, नमामि शंकर मिश्र, अनिल कुमार प्रजापति, शिक्षा मित्र संगीता सिद्धार्थ और वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। हंस फाउंडेशन से भूधर शुक्ला, प्रभात चंद्र मिश्रा और कुसुम रानी ने भी इसमें सहभागिता की। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन देहात इंडिया संस्था के प्रतिनिधि सारजन वर्मा और लक्ष्मी देवी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे विद्यालय तथा समाज के हित में ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Second Trailer Launch | Bengaluru Event Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु…

    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Municipal Commissioner Penalty | Garbage Throwing Fine Drive कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने…

    You Missed

    This viral $30 Home Depot holiday sweater comes with over $200 worth of tools

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    This viral  Home Depot holiday sweater comes with over 0 worth of tools

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें