शामली में कॉपर से लदे ट्रक में लगी आग:सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बुझाई, 4 ने कूदकर जान बचाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shamli
  • Shamli Truck Fire: Army Aspirants Save Lives, Major Accident Averted

शामली में कॉपर से लदे ट्रक में लगी आग:सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बुझाई, 4 ने कूदकर जान बचाईआकाश मलिक | शामली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली के मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर शुक्रवार शाम 6 बजे कॉपर से लदे एक ट्रक में आग लग गई। एक्सप्रेसवे के निकट ख्यावड़ी तालाब के पास हुई इस घटना में चालक समेत चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रक चालक तेजपाल ने बताया कि वह कॉपर से भरा ट्रक लेकर थानाभवन से मेरठ जा रहा था। ख्यावड़ी तालाब के पास सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों ने ट्रक से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत चालक को इशारा कर वाहन रोकने को कहा। चालक ने तत्काल ट्रक रोका और अपने साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ सुरक्षित नीचे उतर गया।

इसी दौरान, पास में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने ट्रक में आग लगी देखी। उन्होंने बिना समय गंवाए ख्यावड़ी तालाब से पानी लाना शुरू कर दिया। युवाओं ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से लगातार पानी डालकर आग को फैलने से रोका और काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शी राजा और अमित ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो ट्रक में लदा लाखों रुपये का कॉपर जल सकता था। इसके अलावा, आग आसपास के क्षेत्र में फैलकर एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने में साहस और तत्परता दिखाने वाले युवाओं की सराहना की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Hindi News Bhaskar khaas Bhaskar explainer Neem Karoli Baba Story; Hanuman Ansh Box Office Collection Record Reason | Word Of Mouth आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़…

    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Diagnostic Center Employee Suicide Attempt | Khorabar News डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल…

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 0 views
    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Benfica vs Estoril Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 31 Aug 2026

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 5 views
    Benfica vs Estoril Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 31 Aug 2026

    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 3 views
    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    As jury continues deliberating, Lindsay Clancy’s attorney slams Fox News coverage of case. Follow live updates. – The Boston Globe

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 4 views
    As jury continues deliberating, Lindsay Clancy’s attorney slams Fox News coverage of case. Follow live updates. – The Boston Globe

    बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 4 views
    बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला

    Osasuna – Getafe en directo | LALIGA EA Sports hoy en vivo | Marca

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 4 views
    Osasuna – Getafe en directo | LALIGA EA Sports hoy en vivo | Marca