संभल डीएम ने 145 पट्टे रद्द किए:845 बीघा सार्वजनिक भूमि मूल श्रेणी में दर्ज करने का आदेश, दिल्लीपुर सुखैला मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Land Case | DM Ankit Khandelwal Cancels 145 Illegal Leases

संभल डीएम ने 145 पट्टे रद्द किए:845 बीघा सार्वजनिक भूमि मूल श्रेणी में दर्ज करने का आदेश, दिल्लीपुर सुखैला मामलासनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल के जिला मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल ने गुन्नौर तहसील के असदपुर ग्राम पंचायत से जुड़े दिल्लीपुर सुखैला भूमि आवंटन मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। उन्होंने वर्ष 2019 में किए गए शेष 145 पट्टों को निरस्त कर दिया है। इस निर्णय के साथ, लगभग 845 बीघा सार्वजनिक भूमि को उसकी मूल राजस्व श्रेणी 5(3) (झाऊ) और श्रेणी 6(4) (रेता) में दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सार्वजनिक प्रयोजन के लिए सुरक्षित भूमि का किया गया आवंटन प्रारंभ से ही विधि विरुद्ध और शून्य प्रभावी था। इसलिए, इसे बरकरार नहीं रखा जा सकता था। यह मामला गुन्नौर के तत्कालीन एसडीएम की निगरानी में वर्ष 2019 में कुल 162 पट्टों के आवंटन से जुड़ा है।

वर्ष 2021 में तत्कालीन एडीएम ने इनमें से 17 पट्टे निरस्त कर दिए थे, लेकिन 145 पट्टों को बहाल रखा गया था। वर्तमान सुनवाई इन्हीं 145 पट्टों की वैधता पर केंद्रित थी। सुनवाई के दौरान, छह लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि सात पट्टा धारक उपस्थित नहीं हुए। शेष 138 पट्टा धारकों ने अपने जवाब दाखिल किए। अभिलेखों, राजस्व रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने निर्णय पारित किया। जांच में पाया गया कि लगभग 56 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि की राजस्व श्रेणी बदलकर उसका पट्टा कर दिया गया था, जो नियमों के विपरीत था।

जांच में यह पुष्टि हुई कि भूमि मूल रूप से सार्वजनिक प्रयोजन के लिए सुरक्षित थी, और उसका आवंटन राजस्व नियमों का उल्लंघन था। इसी आधार पर सभी शेष पट्टे निरस्त कर दिए गए और पूरी 845 बीघा भूमि को उसकी मूल श्रेणी में पुनः दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

इस मामले में बर्खास्त एसडीएम ओमवीर सिंह, तत्कालीन एडीजीसी (राजस्व) जय भारद्वाज, तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी महेंद्र सिंह, तत्कालीन चकबंदी लेखपाल भीमराव सिंह, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार और तत्कालीन ग्राम प्रधान विक्रांत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुल 19 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है।

तत्कालीन तहसीलदार करम सिंह चौहान भी आरोपित बनाए गए, शासन ने उन्हें सुल्तानपुर में सिटी मजिस्ट्रेट के पद से निलंबित कर दिया। इसके अलावा भूमि आवंटन प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक कंपोजर, रजनीकांत के भतीजे हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding | Chennai Reception Update काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक…

    मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने के आरोप में जांच, 53 लाख का प्लॉट कुर्क

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Maulana Shamsul Huda Khan ED Notice | British Citizenship Controversy मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने…

    You Missed

    Harry Kane: England captain agrees new deal in principle with Bayern Munich until 2029

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 2 views
    Harry Kane: England captain agrees new deal in principle with Bayern Munich until 2029

    काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक कंपोजर, रजनीकांत के भतीजे हैं

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 2 views
    काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक कंपोजर, रजनीकांत के भतीजे हैं

    Where to watch Aston Villa vs. Newcastle Premier League match today on free streams, TV

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 4 views
    Where to watch Aston Villa vs. Newcastle Premier League match today on free streams, TV

    मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने के आरोप में जांच, 53 लाख का प्लॉट कुर्क

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 5 views
    मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने के आरोप में जांच, 53 लाख का प्लॉट कुर्क

    Salt Lake City’s massive downtown sports district gets its big reveal. Take a look.

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 5 views
    Salt Lake City’s massive downtown sports district gets its big reveal. Take a look.

    नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 5 views
    नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत