स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के ऑफिस पहुंचे सलमान खान:बुजुर्गों को चाबियां दीं, हाथ मिलाया, फिल्म मातृभूमि से जुड़ा सवाल करने से इनकार

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Visits Mumbai SRA Office | Distributes House Keys To Elderly

स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के ऑफिस पहुंचे सलमान खान:बुजुर्गों को चाबियां दीं, हाथ मिलाया, फिल्म मातृभूमि से जुड़ा सवाल करने से इनकार1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शुक्रवार को SRA (स्लब रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी) के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने कई बुजुर्गों को उनके सपनों के घर की चाबियां सौंपीं। एक्टर टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे, इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

सलमान खान के पर्सनल सिक्योरिटी हैड शेरा भी उनके साथ मौजूद रहे। सलमान ने वहां मौजूद बुजुर्ग महिलाओं को उनके घरों की चाबियां दीं और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया।

देखिए तस्वीरें-

मातृभूमि से जुड़े सवाल पूछने से रोका

ऑफिस में सलमान खान के साथ मौजूद टीम ने वहां पहुंचे लोगों से कहा कि वो चाहें तो सवाल पूछ सकते हैं। एक शख्स उनकी फिल्म से जुड़ा सवाल पूछता, उससे पहले ही सलमान ने कहा, बस एक सवाल छोड़कर बाकी कुछ भी पूछ लेना। उसका जवाब तो मेरे पास भी नहीं है।

सलमान खान ने SRA के डेटा कलेक्शन एंड सेग्रिगेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन भी किया। यह आधुनिक आईटी सर्वर रूम डिजिटल प्रशासन को अधिक मजबूत, सुरक्षित और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, इससे SRA की ई-गवर्नेंस पहलों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

विवादों में है सलमान खान की फिल्म मातृभूमि

  • सलमान खान की फिल्म “मातृभूमि” (पहले नाम “बैटल ऑफ गलवान”) पिछले कुछ महीनों से कई विवादों में रही है। इसकी कहानी 2020 की भारत-चीन गलवान घाटी झड़प से प्रेरित बताई गई थी।
  • कई लोगों ने इस पर विरोध जताया क्योंकि फिल्म के टीजर के सीन असल लड़ाई की तरह नहीं थे। विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया।
  • नाम बदलते ही सोशल मीडिया पर आरोप लगे कि फिल्म से युद्ध वाला एंगल हटाकर इसे “शांतिवादी” बनाया जा रहा है और चीन को लेकर नरमी दिखाई जा रही है।
  • जुलाई 2026 में CBFC (सेंसर बोर्ड) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से रोक दिया है और रिलीज अटक गई है।
  • इसके बाद सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह खबर पूरी तरह झूठी है।
  • प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि फिल्म को उस समय तक CBFC के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया था, इसलिए रोक लगने का सवाल ही नहीं उठता।
  • फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन अब तक इसकी नई रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है।
  • इसी वजह से लगातार अलग-अलग तरह की अटकलें लगती रहीं, किसी ने राजनीतिक दबाव बताया, किसी ने सेंसर विवाद और किसी ने री-एडिटिंग की बात कही। लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Fan Viral Video | Akshay Kumar Sunny Deol Celebrity Moments कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह…

    गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Nagar Palika President Sarita Agarwal Faces Notice Over Financial Irregularities गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों…

    You Missed

    Explosion leads to large structure fire in Gallatin, police say

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 1 views
    Explosion leads to large structure fire in Gallatin, police say

    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 1 views
    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में

    Ripple (XRP) and Stellar (XLM) Are Trailing Bitcoin This Month. Which Catches Up First?

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 4 views
    Ripple (XRP) and Stellar (XLM) Are Trailing Bitcoin This Month. Which Catches Up First?

    गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 4 views
    गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

    Ryan Gosling’s Star Wars Starfighter Trailer Breaks a 49-Year-Old Franchise Tradition

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    Ryan Gosling’s Star Wars Starfighter Trailer Breaks a 49-Year-Old Franchise Tradition

    गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसानों का प्रदर्शन, कहा- धान क्रय केंद्र चालू हो, बारिश से नुकसान का मुआवजा मिले

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसानों का प्रदर्शन, कहा- धान क्रय केंद्र चालू हो, बारिश से नुकसान का मुआवजा मिले