बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति की कंपनी में प्रदर्शन,VIDEO:फरीदाबाद में कर्मचारियों ने काम छोड़ा, 20% बोनस की मांग; 6 हजार वर्करों की स्ट्रेंथ

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad
  • Faridabad Shahi Exports Protest | Anil Kapoor Son in Law Company Bonus

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति की कंपनी में प्रदर्शन,VIDEO:फरीदाबाद में कर्मचारियों ने काम छोड़ा, 20% बोनस की मांग; 6 हजार वर्करों की स्ट्रेंथफरीदाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी शाही एक्सपोर्ट में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - Dainik Bhaskarफरीदाबाद में आनंद आहूजा की कंपनी शाही एक्सपोर्ट में प्रदर्शन करते कर्मचारी।

हरियाणा के फरीदाबाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की कंपनी में सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों कर्मी काम छोड़कर कंपनी के बाहर एक पार्क में इकट्ठा हो गए। महिला कर्मचारी कंपनी के गेट के पास ही बैठ गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है- कंपनी पहले सैलरी के साथ 20 परसेंट बोनस देती थी। जिसे अब घटाकर 8 परसेंट कर दिया है। कंपनी अपने फायदे के लिए लगातार कटौती कर रही है।

कंपनी प्रशासन ने हंगामा बढ़ता देख पुलिस बुला ली। पुलिस ने भी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर उन्होंने बोनस न बढ़ने तक काम पर लौटने से इनकार कर दिया।

सेक्टर-28 स्थित आनंद आहूजा की कंपनी शाही एक्सपोर्ट लेडी क्लोथिंग एक्सपोर्ट का काम करती है। पुरुषों के साथ कंपनी में बड़ी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं। कंपनी में करीब 6 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

दैनिक भास्कर ने कंपनी से बात करने की कोशिश की तो रिसेप्शनिस्ट ने आज कंपनी की छुट्टी का हवाला दिया।

अब पढ़िए, कर्मचारी क्यों प्रदर्शन कर रहे…

  1. फरीदाबाद में आनंद आहूजा की सेक्टर-28 स्थित शाही एक्सपोर्ट कंपनी में शुक्रवार से कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। आज दूसरे दिन भी करीब 200 महिलाएं और पुरुष कर्मचारी काम छोड़कर कंपनी के बाहर एक पार्क में इकट्ठा हो गए।
  2. शाही एक्सोर्ट में काम करने वाली लेडी कर्मचारी संतोष ने बताया कि वह पिछले कई सालों से सिलाई मशीन चलाने का काम करती हैं। कोरोना के बाद से ही उनके बोनस में लगातार कटौती की जा रही है। पहले 20 प्रतिशत बोनस दिया जाता था, जो अब घटकर 8 प्रतिशत का रह गया है। मंहगाई के इस दौर में खर्चे बढ़ रहे हैं लेकिन उनका बोनस लगातार घट ही रहा है।
  3. महिला कर्मचारी सुमन का कहना है कि उन्हें हस साल 30 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। बोनस में 12 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। कंपनी ने पिछले एक साल का बोनस भी काट कर दिया गया। आज सुबह जब प्रदर्शन करने आए, कंपनी के लोग घरवालों को बुलाकर केस करने की बात कहने लगे।

कंपनी कर्मचारी सुमन का कहना है- प्रदर्शन करने पर उन्हें केस करने की धमकी दी जा रही है।कंपनी कर्मचारी सुमन का कहना है- प्रदर्शन करने पर उन्हें केस करने की धमकी दी जा रही है।

कर्मचारी बोले- अधिकारियों की सैलरी बढ़ रही

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी लगातार बढ़ रही है। उनकी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। जबकि छोटे कर्मचारियों का बोनस तक काटा जा रहा है।

कंपनी ने कोरोना पीरियड के बाद भी बोनस घटाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे तब ही कर्मचारियों ने रिजेक्ट कर दिया था। उस टाइम भी कंपनी में विरोध-प्रदर्शन हुआ था। अब दोबारा कंपनी फिर बोनस घटा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस बोली- अभी स्थिति कंट्रोल में

कंपनी के गेट पर कर्मचारियों के प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर कर्मचारी बोनस देने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है- कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर काम बंद किया है। कुछ कर्मचारी कंपनी में काम नहीं कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी स्थिति कंट्रोल में है।

ग्राफिक्स में आनंद आहूजा और सोनम कपूर को जानिए:-

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • हरियाणा में भारी बारिश का नया अलर्ट: उमस-गर्मी से बढ़ा बिजली संकट, 3 जिलों में जाम, महिलाएं-बुजुर्ग रोड पर बैठे

    उमस-गर्मी से बढ़ा बिजली संकट, 3 जिलों में जाम, महिलाएं-बुजुर्ग रोड पर बैठे|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoहिसार

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा- नर्सिंग स्टूडेंट ने बीच सड़क CPR देकर लौटाई सांसें,VIDEO: एक्सीडेंट में बेसुध महिला को देख दौड़ी छात्रा; सीना दबा चिल्लाती रही-एंबुलेंस बुलाओ

    एक्सीडेंट में बेसुध महिला को देख दौड़ी छात्रा; सीना दबा चिल्लाती रही-एंबुलेंस बुलाओ|करनाल,Karnal - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoकरनाल

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंट्रोवर्सी के बीच सपना चौधरी ने तोड़ी चुप्पी: हरियाणवी सिंगर बोलीं-अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है; ट्रोलर्स का जवाब-सुंदर वो जो पति संग रहे

    हरियाणवी सिंगर बोलीं-अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है; ट्रोलर्स का जवाब-सुंदर वो जो पति संग रहे|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हाइड्रोजन ट्रेन आज नहीं चली, जानिये नया शेड्यूल: 6 दिन ही चलेगी, शुक्रवार ऑफ रहेगा; गैस लीकेज पर बजेगा अलार्म

    0:38Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचे गोविंदा:कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के बच्चों संग मनाया त्योहार; सुनीता आहूजा शामिल हुईं

Hindi News Entertainment Bollywood Krishna Abhishek Celebrates Rakshabandhan With Govinda Children | Mumbai परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचे गोविंदा:कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के बच्चों संग मनाया त्योहार; सुनीता…

अयोध्या में लक्ष्मी स्वीट हाउस में भीषण आग:दुकान में लाखों का सामान जलकर हुआ राख, दमकल की टीम पहुंची मौके पर

Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Fire News | Lakshmi Sweet House Massive Blaze, Goods Destroyed अयोध्या में लक्ष्मी स्वीट हाउस में भीषण आग:दुकान में लाखों का सामान जलकर…

You Missed

परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचे गोविंदा:कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के बच्चों संग मनाया त्योहार; सुनीता आहूजा शामिल हुईं

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 0 views
परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचे गोविंदा:कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के बच्चों संग मनाया त्योहार; सुनीता आहूजा शामिल हुईं

Travis Kelce: Football Star, Fashion Ambassador, and Dog Dad

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 1 views
Travis Kelce: Football Star, Fashion Ambassador, and Dog Dad

अयोध्या में लक्ष्मी स्वीट हाउस में भीषण आग:दुकान में लाखों का सामान जलकर हुआ राख, दमकल की टीम पहुंची मौके पर

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 2 views
अयोध्या में लक्ष्मी स्वीट हाउस में भीषण आग:दुकान में लाखों का सामान जलकर हुआ राख, दमकल की टीम पहुंची मौके पर

2026 Atlantic season’s first hurricane: A record wait?

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
2026 Atlantic season’s first hurricane: A record wait?

कृति सेनन एड विवाद, करीना कपूर का बोलने से इनकार:सवाल पर डायरेक्टर से जवाब देने को कहा; राहुल गांधी कृति को सपोर्ट कर चुके

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
कृति सेनन एड विवाद, करीना कपूर का बोलने से इनकार:सवाल पर डायरेक्टर से जवाब देने को कहा; राहुल गांधी कृति को सपोर्ट कर चुके

Alfred Lawless High alumni reunite to honor school’s legacy 21 years after Katrina

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
Alfred Lawless High alumni reunite to honor school’s legacy 21 years after Katrina