कानपुर IMA में फाइनेंस मीट और भजन संध्या:डॉक्टरों ने सीखे वेल्थ क्रिएशन के गुर; भजनों पर झूमे शहर के डॉक्टर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur IMA Finance Meet: Doctors Learn Wealth Creation & Bhajan Sandhya

कानपुर IMA में फाइनेंस मीट और भजन संध्या:डॉक्टरों ने सीखे वेल्थ क्रिएशन के गुर; भजनों पर झूमे शहर के डॉक्टरदीपेंद्र द्विवेदी | कानपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर शहर के डॉक्टरों को न सिर्फ मरीजों की सेहत सुधारने, बल्कि अपनी खुद की वित्तीय सेहत को भी मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका मिला। परेड स्थित आईएमए (IMA) भवन के जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या’ का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने निवेश की नई तकनीकों को समझा और इसके बाद भक्ति के रंग में सराबोर हुए।

डॉक्टरों ने सीखे वेल्थ क्रिएशन और फाइनेंशियल प्लानिंग के गुर

कार्यक्रम के पहले सत्र में डॉक्टरों को आज के बदलते आर्थिक परिवेश में सही तरीके से निवेश करने की जानकारी दी गई। नुवामा के प्रॉडक्ट हेड रहेन्द्र प्रधान और लाइटहाउस कैंटन के एमडी व हेड अंकित अग्रवाल ने वेल्थ क्रिएशन, स्मॉल फाइनेंशियल प्लानिंग और एसेट एलोकेशन जैसे गंभीर विषयों को बहुत ही सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह डॉक्टर अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच अपनी कमाई को सही जगह निवेश कर सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं।

बदलते दौर में क्यों जरूरी है सही निवेश की रणनीति?

इसके बाद वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के निदेशक प्रदीप सूर्यवंशी और निखिल दुबे ने शनिवार 5 बजे डॉक्टरों को लंबे समय के लिए वित्तीय योजना बनाने और निवेश में अनुशासन रखने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स ने उपस्थित डॉक्टरों के मन में उठ रहे निवेश संबंधी तमाम सवालों और शंकाओं का मौके पर ही बहुत ही संतोषजनक समाधान किया। इस सत्र में उपस्थित सभी डॉक्टरों ने निवेश की इन नई रणनीतियों को काफी उपयोगी बताया।

इस खास मीट की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक सचिव डॉ. रेणु सिंह गहलौत ने संभाला। अंत में डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने सभी का आभार जताया।

जब भजनों की धुन पर मंत्रमुग्ध हुए शहर के नामचीन डॉक्टर

फाइनेंस मीट के बाद ऑडिटोरियम का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में बदल गया। भजन संध्या में राजीव सक्सेना और श्वेता श्रीवास्तव की भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर डॉक्टरों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में उस वक्त चार चांद लग गए, जब खुद आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा और सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने मंच संभाला और बेहद मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी इस कला को देखकर वहां मौजूद सभी अतिथियों ने तालियां बजाकर उनकी खूब सराहना की।

इस मौके पर आईएमए कानपुर के वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह, डॉ. देबज्योति देबरॉय, डॉ. रिना सिंह, डॉ. दीपक श्रीवास्तव सहित वेस्टमेट टीम से सुशांत धवन और विराट तिवारी के साथ बड़ी संख्या में शहर के चिकित्सक परिवार सहित मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Death Goa | Son Malhar Statement On Family Controversy पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले…

    इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Mumbai Leave India Notice Controversy | Film Postponed इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के…

    You Missed

    NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 1 views
    NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”

    पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 1 views
    पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

    Lakers News: Sandro Mamukelashvili Looks Up To Austin Reaves

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 3 views
    Lakers News: Sandro Mamukelashvili Looks Up To Austin Reaves

    इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 3 views
    इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

    Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 4 views
    Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

    एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 4 views
    एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे