विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश:बड़े गांवों के लिए दो राजस्व निरीक्षक, तीन लेखपाल की टीम बनाने के निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sonbhadra
  • Vindhya Expressway Land Acquisition | DM Charchit Gaur Review Meeting

विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश:बड़े गांवों के लिए दो राजस्व निरीक्षक, तीन लेखपाल की टीम बनाने के निर्देशमनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

बैठक में डीएम ने यूपीडा के माध्यम से प्राप्त भूमि क्रय एवं अधिग्रहण प्रस्तावों की प्रारंभिक जांच पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक गांव का राजस्व अभिलेखों के आधार पर विस्तृत सत्यापन किया जाए।

अधिकारियों को किसानवार विवरण निर्धारित प्रारूप में तैयार करने को कहा गया। इसमें ग्राम का नाम, खाता संख्या, कृषक का नाम, भूमि में उसका अंश, सहखातेदारों का विवरण और भूमि सीलिंग की स्थिति जैसी अनिवार्य जानकारियां अंकित की जाएं।

निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम एवं प्रत्येक कृषक का विस्तृत रिकॉर्ड निर्धारित प्रारूप के अनुसार अलग रजिस्टर में संधारित किया जाए, जिससे भविष्य में विवाद न हो।

बड़े ग्रामों में कार्य की गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के लिए दो राजस्व निरीक्षक, संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल तथा दो सहयोगी लेखपालों की टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक तहसील अपनी कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से त्रुटिरहित सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज के 54 ग्रामों में प्रस्तावित गाटा संख्याओं, खातेदारों के नाम एवं उनके पिता के नाम का राजस्व अभिलेखों से मिलान कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सीमाओं का भी भौतिक एवं अभिलेखीय सत्यापन कराया जाए, जिससे सीमांकन संबंधी किसी प्रकार की विसंगति न रहे।

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि प्रस्तावित भूमि वास्तव में किसान के नाम दर्ज है अथवा ग्राम सभा, शासकीय अथवा अन्य श्रेणी की भूमि तो नहीं है। किसी भी स्तर पर अनियमितता, तथ्य छिपाने या जानबूझकर त्रुटि करने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर BJP दक्षिण कार्यालय में मण्डल समितियों की हुई बैठक:शक्ति केन्द्रों के सत्यापन की बनीं रणनीति, शिवराम सिंह बोले- संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur BJP Strategy Meeting | Shivram Singh Shakti Kendra Verification कानपुर BJP दक्षिण कार्यालय में मण्डल समितियों की हुई बैठक:शक्ति केन्द्रों के सत्यापन की…

    मौनी रॉय ने बताया पहला रोल मिलने का किस्सा:सड़क पर चलते हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिला था मौका

    Hindi News Entertainment Bollywood Mouni Roy First Role Story | Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Mumbai मौनी रॉय ने बताया पहला रोल मिलने का किस्सा:सड़क पर चलते हुए ‘क्योंकि…

    You Missed

    Watkins faces Toney clash as strikers push for Saudi supremacy and Tuchel’s attention

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 0 views
    Watkins faces Toney clash as strikers push for Saudi supremacy and Tuchel’s attention

    कानपुर BJP दक्षिण कार्यालय में मण्डल समितियों की हुई बैठक:शक्ति केन्द्रों के सत्यापन की बनीं रणनीति, शिवराम सिंह बोले- संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 0 views
    कानपुर BJP दक्षिण कार्यालय में मण्डल समितियों की हुई बैठक:शक्ति केन्द्रों के सत्यापन की बनीं रणनीति, शिवराम सिंह बोले- संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है

    El esprint sin fin de Rafa Jódar: “Jugar tantos partidos es buena señal, tengo mucho ritmo”

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 3 views
    El esprint sin fin de Rafa Jódar: “Jugar tantos partidos es buena señal, tengo mucho ritmo”

    मौनी रॉय ने बताया पहला रोल मिलने का किस्सा:सड़क पर चलते हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिला था मौका

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 3 views
    मौनी रॉय ने बताया पहला रोल मिलने का किस्सा:सड़क पर चलते हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिला था मौका

    Francisco Comesana vs. Flavio Cobolli prediction, odds, picks for US Open 2026

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 3 views
    Francisco Comesana vs. Flavio Cobolli prediction, odds, picks for US Open 2026

    बस में नाबालिग से यौन हमले पर NHRC सख्त:दिल्ली-गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर और मैनपुरी SP को नोटिस, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 4 views
    बस में नाबालिग से यौन हमले पर NHRC सख्त:दिल्ली-गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर और मैनपुरी SP को नोटिस, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट