बदायूं में युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, दो थानों के सीमा विवाद में उलझा मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Badaun
  • Budaun Youth Death Case | Family Alleges Murder After Tractor Accident

बदायूं में युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, दो थानों के सीमा विवाद में उलझा मामलाबदायूं1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घटनास्थल बदायूं के वजीरगंज और बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस के बीच देर शाम तक सीमा विवाद जारी रहा।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के करेंगी गांव निवासी विपिन सिंह (42) पुत्र नरेशपाल खेती का काम करते थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे गांव का ही एक व्यक्ति उन्हें खेत जोतने के लिए अपने साथ बुलाकर ले गया था।

परिजनों का आरोप है कि खेत की जुताई करते समय आरोपी ने विपिन को ट्रैक्टर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके परिणामस्वरूप, विपिन हैरो में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन विपिन को आनन-फानन में इलाज के लिए आंवला ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

हालांकि, वजीरगंज थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल बरेली जिले का है, जबकि आंवला पुलिस इसे बदायूं का घटनास्थल बता रही है। सीमा विवाद के चलते परिवार वाले फिलहाल शव को अपने घर ले गए हैं। वजीरगंज एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल बरेली का ही है और आंवला पुलिस ही शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Big News Bulletin Rain Vikas Dubey Death Certificate Delay And IIT Mosquito Brain Research Latest Update Video कानपुर की कल की 10 बड़ी…

    अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Rejected Shah Rukh Khans Happy New Year Movie अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने…

    You Missed

    Valentina Shevchenko injury thwarts rumored UFC 332 main event

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 2 views
    Valentina Shevchenko injury thwarts rumored UFC 332 main event

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 0 views
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट

    Atlético-MG x Cruzeiro: onde assistir ao vivo, horário e escalações | Ge

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 3 views
    Atlético-MG x Cruzeiro: onde assistir ao vivo, horário e escalações | Ge

    अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 2 views
    अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

    Jonathan Bailey Pulls Out of London Sunday in the Park With George; Producers Say Revival Will Continue

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 4 views
    Jonathan Bailey Pulls Out of London Sunday in the Park With George; Producers Say Revival Will Continue

    BHU उप कुलसचिव ए. वेलू पर FIR:पत्नी ने नर्सिंग अफसर से संबंध व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 4 views
    BHU उप कुलसचिव ए. वेलू पर FIR:पत्नी ने नर्सिंग अफसर से संबंध व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप