मथुरा पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़:पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल, 2 दिन पहले लूट के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Police Encounter | 2 Criminals Injured After Murder Incident

मथुरा पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़:पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल, 2 दिन पहले लूट के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाममथुरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है - Dainik Bhaskarपुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में शनिवार की देर रात सर्विलांस टीम और जैंत पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि उनके तीसरे साथी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों ने 16 जुलाई क

.

की की नगला के पास हुई मुठभेड़

शनिवार की देर रात सर्विलांस टीम को कुछ लुटेरों की लोकेशन थाना जैंत क्षेत्र में नगला की की के पास मिली। इसके बाद सर्विलांस टीम ने इसकी जानकारी जैंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सर्विलांस और जैंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां बदमाशों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

सर्विलांस टीम को कुछ लुटेरों की लोकेशन थाना जैंत क्षेत्र में नगला की की के पास मिलीसर्विलांस टीम को कुछ लुटेरों की लोकेशन थाना जैंत क्षेत्र में नगला की की के पास मिली

लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश कमई थाना बरसाना निवासी सियाराम उम्र 23 वर्ष और रवि उम्र 24 वर्ष अपने साथी सचिन के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। मुठभेड़ में सियाराम और रवि के बाएं पैर में गोली लगी। अपने साथियों को घायल होता देख सचिन ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ में घायल हुए सियाराम और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने आए थेमुठभेड़ में घायल हुए बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे

यह हुआ बरामद

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश सियाराम के पास से तमंचा के अलावा एक जिंदा और 2 खोखा कारतूस, 11 हजार रुपए नगद, लूटा गया ATM कार्ड बरामद किया। वहीं रवि के पास से तमंचा,2 कारतूस के अलावा 10 हजार रुपए नगद बरामद किए। तीसरे बदमाश सचिन के पास से पुलिस ने 9 हजार रुपए के अलावा लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। सियाराम पर जैंत के अलावा बरसाना में और रवि पर छाता में मुकद्दमा दर्ज हैं।

मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीममुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम

16 जुलाई को लूट के बाद की थी हत्या

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने 16 जुलाई को जबलपुर निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी की लूट के बाद हत्या कर दी थी। सुनील के सर पर पीछे चोट का निशान था। बदमाशों ने वारदात को अंजाम सुनरख से नगला की की रोड पर दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर मिले सांख्य और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला। जिसके बाद पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Death Goa | Son Malhar Statement On Family Controversy पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले…

इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Mumbai Leave India Notice Controversy | Film Postponed इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के…

You Missed

NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”

पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

Lakers News: Sandro Mamukelashvili Looks Up To Austin Reaves

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
Lakers News: Sandro Mamukelashvili Looks Up To Austin Reaves

इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे