बिजली शिकायतों का निस्तारण न होने पर होगी कार्रवाई:लखनऊ में एमडी बोले- बिना समाधान किए बंद नहीं होगी शिकायत, हर महीने लगेगा विशेष समाधान शिविर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Electricity Complaint: MVVNL MD Sandeep Bhagiya Orders Action

बिजली शिकायतों का निस्तारण न होने पर होगी कार्रवाई:लखनऊ में एमडी बोले- बिना समाधान किए बंद नहीं होगी शिकायत, हर महीने लगेगा विशेष समाधान शिविरलखनऊ34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने स्पष्ट निर्देश दिया। बिजली बिल, खराब मीटर, नया कनेक्शन या बिजली चोरी से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही अब अधिकारियों पर भारी पड़ेगी। संदीप भागिया ने निर

.

शिकायतों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

मध्यांचल निगम मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एमडी ने बताया कि कुछ मामलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजी गई शिकायतों का भी समाधान नहीं किया गया। ऐसे मामलों की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल, खराब मीटर और नए कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए विभाग रोजाना समीक्षा कर रहा है। सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की तकनीकी दिक्कतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है

एमडी ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते बिजली भार को देखते हुए नए उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जर्जर बिजली तारों और पुराने खंभों को बदलने के लिए जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे फॉल्ट और बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को कम किया जा सके।

हर महीने विशेष समाधान शिविर आयोजित होगा

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एलडीए और नगर निगम की तर्ज पर अब हर महीने मध्यांचल निगम मुख्यालय में विशेष समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में नए कनेक्शन, गलत बिलों का संशोधन, लोड बढ़ाने, खराब मीटर बदलने और अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। शिविर की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इसके अलावा अमौसी जोन के मोहनलालगंज और मलिहाबाद क्षेत्र में नए कार्यालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है।

चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा

बिजली चोरी रोकने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन अभियान चलाएगी। होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, नर्सिंग होम और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भी जांच होगी। कटिया लगाकर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्ज करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एमडी ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और पारदर्शी बिजली सेवा उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

Hindi News Entertainment Bollywood BMC Demolition At Ajay Devgn Juhu Bungalow | Illegal Construction Row दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के…

पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Death Goa | Son Malhar Statement On Family Controversy पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले…

You Missed

Demi Moore, 63, shares incredible makeup-free moment and fans can’t believe their eyes

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
Demi Moore, 63, shares incredible makeup-free moment and fans can’t believe their eyes

दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”

पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

Lakers News: Sandro Mamukelashvili Looks Up To Austin Reaves

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
Lakers News: Sandro Mamukelashvili Looks Up To Austin Reaves

इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
इमरान खान की कमबैक फिल्म पर बुरा असर:लीव इंडिया नोटिस के बीच पोस्टपोन होगी, दीवाली के बाद प्रमोशन करने वाले थे; BJP प्रवक्ता भड़के