कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं:विक्की कौशल और बेटे विहान दिखाई दिए; लिखा- सबसे खूबसूरत जन्मदिन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Katrina Kaif Birthday Celebration | Vicky Kaushal & Vihan Photos

कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं:विक्की कौशल और बेटे विहान दिखाई दिए; लिखा- सबसे खूबसूरत जन्मदिन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाने वाली कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ अपने सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट में विक्की के साथ उनकी तस्वीरें और बेटे विहान के साथ बिताए गए कुछ खास पल नजर आए।

तस्वीरों के साथ कटरीना ने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हारे जैसा अनमोल साथी दिया। यह मेरा सबसे खूबसूरत जन्मदिन है और हां, तुम भी कुछ कम अच्छे नहीं हो।”

बता दें कि बेटे विहान के जन्म के बाद कटरीना का पहला जन्मदिन था।

तस्वीरों में वह अपने बेटे के साथ खेलती हुई भी दिखाई दीं।तस्वीरों में वह अपने बेटे के साथ खेलती हुई भी दिखाई दीं।

जन्मदिन के मौके पर कटरीना ने पीच रंग की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने खुले बाल के साथ अपना लुक सिंपल रखा।

पोस्ट में विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसे सेलिब्रेशन के बाद की बताया गया। इसमें दोनों कैजुअल आउटफिट में साथ नजर आए।

इससे पहले कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विक्की ने पोस्ट में लिखा था, “जान का जन्मदिन।”

पिछले साल नवंबर में हुआ बेटे विहान का जन्म कटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में एक बेटे के माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को यह जानकारी दी थी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है।

सलमान के सामने किया था प्रपोज

विक्की और कटरीना की जोड़ी बनवाने में करण जौहर की काफी अहम भूमिका है। जब करण ने अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ पर कटरीना से सवाल पूछा था कि वो आगे किसके साथ काम करना पसंद करेंगी, तब उसके जवाब में कटरीना ने विक्की का नाम लिया था। ये बात करण ने जब विक्की को बताई तो वो इसे सुन कर दिल पर हाथ रखकर ‘बेहोश’ होने लगे।

फिर विक्की ने कटरीना को साल 2019 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान सरेआम शादी का प्रस्ताव दिया था। विक्की ने कहा था कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, शादियों का मौसम चल रहा है आप भी एक विक्की कौशल को ढूंढकर उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं। उसके बाद कटरीना से विक्की ने सीधे पूछ लिया कि मुझसे शादी करोगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- हिम्मत नहीं है।

हैरानी की बात तो ये थी कि ये सब सलमान खान की मौजूदगी में हो रहा था, जहां उनके एक्सप्रेशन देखने लायक थे। इस वक्त तो सभी ने इसे अवॉर्ड नाइट में एक्टर और होस्ट के बीच का मस्ती-मजाक समझकर नजरंदाज कर दिया, लेकिन फिर जल्द ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आने लगे।

साल 2019 के आईफा अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों साथ ही पहुंचे थे और साथ बैठे थे। कई बार विक्की को कटरीना के घर में भी स्पॉट किया गया। जल्द ही एक ही हुडी पहनने और एक ही बैकग्राउंड की तस्वीरें पोस्ट करते हुए दोनों के अफेयर की चर्चाएं बढ़ने लगीं।

एक फोटो से खुला रिलेशनशिप का राज

कटरीना ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स को गले लगाए दिखीं। तस्वीर इतनी क्रॉप थी कि सिर्फ टी-शर्ट का जेब ही दिख रहा था। कुछ समय बाद विक्की ने वही पीली टी-शर्ट पहने हुए तस्वीर पोस्ट की, लेकिन तब कटरीना ने अपनी फोटो डिलीट कर दी।

तस्वीरें जल्द ही वायरल हो गईं और दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो गया। तभी रिपोर्ट्स आईं कि कपल ने डायरेक्टर कबीर खान के घर में रोका कर लिया है।

कई अटकलों के बीच विक्की-कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें चंद करीबी ही शामिल हुए।

देखिए शादी की तस्वीरें-

शादी के 3 साल बाद 7 नवंबर 2025 में कटरीना ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम विहान रखा गया है।

छावा की सफलता के बाद ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे विक्की वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की साल 2025 में आई ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 807 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

अब विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं कटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • आमिर खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई: लॉरेंस गैंग की कथित धमकी के बाद वायरल पोस्ट और ऑडियो की जांच शुरू

    लॉरेंस गैंग की कथित धमकी के बाद वायरल पोस्ट और ऑडियो की जांच शुरू|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:29Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा- अश्लील कंटेंट पर अब महापंचायत: महम चौबीसी चबूतरे पर हरियाणवी-बॉलीवुड एक्टर जुटेंगे, भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में कहा था-सपना चौधरी लड़कियां बिगाड़ रही

    महम चौबीसी चबूतरे पर हरियाणवी-बॉलीवुड एक्टर जुटेंगे, भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में कहा था-सपना चौधरी लड़कियां बिगाड़ रही|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पंजाबी फिल्म को पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने फर्जी बताया: युवती के नाम पर सवाल उठाए; ‘जफ्फी डालो’ बोलने पर एक्ट्रेस शहनाज गिल ट्रोल

    युवती के नाम पर सवाल उठाए; 'जफ्फी डालो' बोलने पर एक्ट्रेस शहनाज गिल ट्रोल|पठानकोट,Pathankot - Dainik Bhaskar1:05Play videoPlay videoपठानकोट

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Hindi News Local Uttar pradesh Mainpuri Mainpuri Road Accident | Truck Hits Bike, Youth Killed In Road Mishap मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए…

यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 19 October 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की…

You Missed

No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 1 views
No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 1 views
मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

Bigg Boss Telugu 10: Did Nagarjuna Akkineni reprimand Shalini ahead of elimination as Temper Vamsi gains an edge? Find out

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Bigg Boss Telugu 10: Did Nagarjuna Akkineni reprimand Shalini ahead of elimination as Temper Vamsi gains an edge? Find out

सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से