हरियाणा- अश्लील कंटेंट पर अब महापंचायत:महम चौबीसी चबूतरे पर हरियाणवी-बॉलीवुड एक्टर जुटेंगे, भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में कहा था-सपना चौधरी लड़कियां बिगाड़ रही

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Meham Chaubisi Khap Panchayat | Haryana Gun Culture Protest & Meeting

हरियाणा- अश्लील कंटेंट पर अब महापंचायत:महम चौबीसी चबूतरे पर हरियाणवी-बॉलीवुड एक्टर जुटेंगे, भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में कहा था-सपना चौधरी लड़कियां बिगाड़ रहीराम सिंहमार, सोनीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महम चौबीसी सर्व खाप के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने घोषणा की है कि 25 जुलाई को उत्तर भारत की महापंचायत आयोजित की जाएगी। धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर वीडियो बना अश्लील कंटेंट का मुद्दा उठाया था। - Dainik Bhaskarमहम चौबीसी सर्व खाप के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने घोषणा की है कि 25 जुलाई को उत्तर भारत की महापंचायत आयोजित की जाएगी। धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर वीडियो बना अश्लील कंटेंट का मुद्दा उठाया था।

हरियाणा में सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और गन कल्चर के खिलाफ धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम को अब खाप पंचायतों का समर्थन मिला है। महम चौबीसी सर्व खाप ने 25 जुलाई को उत्तर भारत की महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है, जिसमें विभिन्न खाप पंचायतों और सामाजिक स

.

सर्व खाप के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने घोषणा की है कि 25 जुलाई को सुबह 10 बजे महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महापंचायत होगी। इसमें हरियाणवी व बॉलीवुड कलाकारों को भी बुलाया जाएगा।

पूरे अभियान की शुरुआत जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से की गई थी। हुड्डा ने वीडियो जारी कर कहा था कि सपना चौधरी, अनु बालियान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी जैसी हरियाणवी कलाकारों के कारण हमारी लड़कियां बिगड़ रही हैं। हालांकि, सपना ने भी पोस्ट कर हुड्डा को अपने अंदाज में जवाब दिया था।

इसके बाद हुड्डा ने तुलसी ग्रेवाल से फोन पर बात कर महापंचायत करने की अपील की। कॉल के बाद तुलसी ग्रेवाल ने कहा- पंचायत में सभी निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे और समाज में फैल रही बुराइयों के खिलाफ आगे की रणनीति तय की जाएगी।

डांसर सपना चौधरी और प्रिया रेवाड़ी की कुछ PHOTOS…

पहले पढ़िए सर्व खाप के प्रधान ने क्या कहा…

धर्मेंद्र हुड्डा की अपील के बाद बनी सहमति

तुलसी ग्रेवाल ने बताया कि धर्मेंद्र हुड्डा के सोशल मीडिया वीडियो और फोन कॉल के बाद महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर उत्तर भारत की महापंचायत बुलाने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति को प्रभावित कर रहे ‘गन और गंदा’ कल्चर समेत सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना है।

25 जुलाई को होगी उत्तर भारत की महापंचायत

ग्रेवाल ने कहा- 25 जुलाई सुबह 10 बजे महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महापंचायत होगी। इसमें विभिन्न खाप पंचायतों, किसान, महिला, छात्र संगठनों और हरियाणवी व बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। सभी फैसले सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे।

12 हजार लोगों के बैठने की क्षमता, भोजन की भी व्यवस्था

उन्होंने बताया कि महम चौबीसी सर्व खाप का ऐतिहासिक चबूतरा बिना कुर्सियों के करीब 12 हजार लोगों के बैठने की क्षमता रखता है। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोग आए इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

महापंचायत में गन कल्चर, सोशल मीडिया पर अश्लीलता, नशा, सट्टा बाजार, अश्लील डांस, अभद्र भाषा और समाज में फैल रही अन्य बुराइयों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अश्लील कंटेंट को बैन करने की मांग की जाएगी।

रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

महापंचायत से पहले रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी रूपरेखा साझा की जाएगी। महापंचायत के बाद संवैधानिक तरीके से कानून बनाने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने तथा बड़े नेताओं से मिलकर विधानसभा में मुद्दा उठाने की कोशिश की जाएगी।

महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महापंचायत होगी। तुलसी ग्रेवाल ने कहा कि खाप पंचायत का आयोजन समान आसन पर होता है। इस मंच पर जो भी व्यक्ति बैठेगा, वह अपने पद और प्रतिष्ठा को छोड़कर आम व्यक्ति की तरह बैठेगा।महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महापंचायत होगी। तुलसी ग्रेवाल ने कहा कि खाप पंचायत का आयोजन समान आसन पर होता है। इस मंच पर जो भी व्यक्ति बैठेगा, वह अपने पद और प्रतिष्ठा को छोड़कर आम व्यक्ति की तरह बैठेगा।

1857 के शहीदों की याद से जुड़ा है चौबीसी का चबूतरा

महम चौबीसी का ऐतिहासिक चबूतरा हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित एक बेहद ऐतिहासिक और सामाजिक स्थल है। इसे 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए वीरों की स्मृति से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि जिस स्थान पर शहीदों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं बाद में इस चबूतरे का निर्माण हुआ। हालांकि इसके इतिहास को लेकर अलग-अलग मत हैं, लेकिन इसे 1857 के शहीदों की यादगार के रूप में व्यापक पहचान मिली है।

यह चबूतरा वर्षों से चौबीसी के 24 गांवों की एकता और सामूहिक फैसलों का केंद्र रहा है। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाते रहे हैं, जिसके कारण यह आज भी क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।

हरियाणा में 100 से ज्यादा खाप पंचायतें सक्रिय

तुलसी ग्रेवाल ने कहा- हरियाणा में 100 से अधिक अलग-अलग खाप पंचायतें हैं। पहले क्षेत्र के आधार पर खाप पंचायतें होती थीं, लेकिन अब अलग-अलग बिरादरियों की अलग-अलग खाप पंचायतें बनने से उनकी संख्या बढ़ गई है। इसलिए सभी से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

तुलसी ग्रेवाल ने भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की तारीफ की थी।तुलसी ग्रेवाल ने भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की तारीफ की थी।

अब जानिए, धर्मेंद्र हुड्डा ने लाइव आकर क्या कहा था…

  • गांव के प्रधान और ठेकेदार भी जिम्मेदार: धर्मेंद्र ने कहा- असली गलती गांव के उन प्रधानों और ठेकेदारों की है, जो गले में मोटी-मोटी सोने की चेन पहनकर घूमते हैं। ये लोग गांवों में बड़े-बड़े स्टेज लगवाकर डांसरों को बुलाते हैं। नाचने वालों को तो सिर्फ पैसा चाहिए, जो बुलाएगा वे वहीं चली जाएंगी। अगर गांव के प्रधान और लोग ऐसे कार्यक्रम देखना बंद कर दें, तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होगी।
  • भाइयों की गोद में बैठकर वीडियो बना रहीं: धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि अश्लील डांस और रील्स के बढ़ते चलन ने हरियाणा की युवतियों और महिलाओं की सोच को प्रभावित किया है। इससे यह धारणा बनी है कि मेहनत किए बिना सिर्फ डांस के जरिए भी पैसा कमाया जा सकता है। इसी कारण लड़कियां छतों पर नाचते हुए वीडियो बना रही हैं और हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं। अब कुछ लड़कियां अपने भाइयों की गोद में बैठकर वीडियो बना रही हैं और गांवों से लड़कों के साथ भागने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
  • सपना चौधरी से माफी के लिए रखी शर्त: धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- अगर सपना चौधरी मीडिया के सामने आकर यह स्वीकार कर लें कि उनके डांस और काम से हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा है और वह आगे ऐसा फूहड़ कंटेंट नहीं बनाएंगी, तभी वह अपने शब्द वापस ले लेंगे और सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेंगे कि उस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
  • डांसरों के बच्चों को लेकर भी की टिप्पणी: धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के जरिए कमाई करने वालों के भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की। कहा कि जब ऐसे लोगों के बच्चे स्कूल जाएंगे, तो अच्छे परिवारों के माता-पिता अपने बच्चों को उनके साथ बैठने नहीं देंगे। इससे समाज में ऐसी स्थिति पैदा होगी कि बदनामी और सामाजिक दबाव के कारण इन डांसरों के बच्चे डिप्रेशन में आकर सुसाइड तक करने को मजबूर हो सकते हैं।

सपना ने हुड्डा को दिया ये जवाब

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने भी हुड्डा के बयानों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र हुड्डा को इशारों-इशारों में जवाब दिया है। लिखा- सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।

सपना चौधरी ने ये लाइनें अपने विदेशी दौरे के दौरान की शेयर की फोटोज और रील के साथ लिखी। मगर, जैसे ही ये पोस्ट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखी, वैसे ही कमेंट बॉक्स में धर्मेंद्र के समर्थकों ने सपना चौधरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

—————-

अश्लील कंटेंट कंट्रोवर्सी पर सपना चौधरी का जवाब:हरियाणवी सिंगर बोलीं-अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है; ट्रोलर्स बोले-तुम ये बात ही मत करो, पति को भी घसीटा

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भगोड़ा घोषित किए जा चुके धर्मेंद्र हुड्डा के लगातार हमलों के बाद आखिरकार हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र हुड्डा को जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़िए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं बसों पर कार्रवाई, छत पर माल ढोने और परमिट उल्लंघन के मामले भी पकड़े गए

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Operation Kavach: Illegal Buses Seized & Challans Issued | News लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं…

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का निधन:शोपियां में ड्यूटी के दौरान बीमारी से निधन

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut CRPF Constable Jitendra Yadav Dies In Shopian | Meerut Soldier News सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का निधन:शोपियां में ड्यूटी के दौरान बीमारी से…

You Missed

George Clooney’s wife Amal looks straight out of the Flintstones in leg-baring tasselled dress

  • By dp
  • July 20, 2026
  • 3 views
George Clooney’s wife Amal looks straight out of the Flintstones in leg-baring tasselled dress

लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं बसों पर कार्रवाई, छत पर माल ढोने और परमिट उल्लंघन के मामले भी पकड़े गए

  • By dp
  • July 20, 2026
  • 4 views
लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं बसों पर कार्रवाई, छत पर माल ढोने और परमिट उल्लंघन के मामले भी पकड़े गए

Rockies Trade Seth Halvorsen To Dodgers

  • By dp
  • July 20, 2026
  • 4 views
Rockies Trade Seth Halvorsen To Dodgers

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का निधन:शोपियां में ड्यूटी के दौरान बीमारी से निधन

  • By dp
  • July 20, 2026
  • 5 views
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का निधन:शोपियां में ड्यूटी के दौरान बीमारी से निधन

Trump administration makes it harder for immigrants on public assistance to get green cards | CNN Politics

  • By dp
  • July 20, 2026
  • 5 views
Trump administration makes it harder for immigrants on public assistance to get green cards | CNN Politics

सावन को लेकर बदायूं में प्रशासन अलर्ट:पुलिस अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, सतर्कता के दिए निर्देश

  • By dp
  • July 20, 2026
  • 5 views
सावन को लेकर बदायूं में प्रशासन अलर्ट:पुलिस अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, सतर्कता के दिए निर्देश