संभल में प्रधान के भाई की पत्नी की मौत:जहरीले पदार्थ खान से गई जान, दहेज उत्पीड़न का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Woman Death Case | Dowry Harassment Allegations

संभल में प्रधान के भाई की पत्नी की मौत:जहरीले पदार्थ खान से गई जान, दहेज उत्पीड़न का आरोपसनी गुप्ता, संभल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में ग्राम प्रधान के भाई की पत्नी की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। इलाज के दौरान हुई इस घटना के बाद ससुराल पक्ष पर मौत की जानकारी छिपाने का आरोप है। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अस्पताल प्रशासन ने शाम 7 बजे संभल कोतवाली पुलिस को महिला की मौत की सूचना दी थी।

यह घटना संभल तहसील के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया की है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय मीरा पत्नी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। मीरा ने सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उसे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शाम 6 से 6:30 बजे के बीच उसकी मौत की पुष्टि की। परिजनों को रात 8 बजे के करीब मौत की सूचना मिली। रात 10 बजे मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शिकायत के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी चंद्रपाल सिंह ने अपनी बेटी मीरा की शादी वर्ष 2019 में बागड़पुर छोईया निवासी अमरीश के बेटे सत्येंद्र से की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुराल वाले कम दहेज को लेकर मीरा को लगातार प्रताड़ित करते थे। मृतका अपने पीछे 3 साल के बेटे कलुआ और 10 महीने के बेटे ऋषभ को छोड़ गई है।

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की सूचना मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मायके पक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं थाना पुलिस की सूचना के बाद नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल पहुंचे, उनकी निगरानी में पंचनामा भरा गया, वहीं परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah Viral Video Fact Check | Mumbai Regal Cinema Claim False नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा…

    You Missed

    नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

    Marcello Hernández’s Kevin Hart Impression Leaves Sheinelle and Al In Stitches

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 3 views

    • 4 views
    नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

    NYC immigrants may avoid using government-funded benefits due to new Trump administration rule

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    NYC immigrants may avoid using government-funded benefits due to new Trump administration rule

    जालौन में मानसून सक्रिय, लगातार बारिश:किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    जालौन में मानसून सक्रिय, लगातार बारिश:किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत

    First Alert Weather: Incoming dangerous heat in Phoenix as storms trigger flood watch

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    First Alert Weather: Incoming dangerous heat in Phoenix as storms trigger flood watch