नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Naseeruddin Shah Viral Video Fact Check | Mumbai Regal Cinema Claim False

नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। - Dainik Bhaskarवीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया गया कि वह अपने बेटे विवान शाह के साथ प्रदर्शन के समर्थन में वहां पहुंचे थे।

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि नसीरुद्दीन शाह ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया और चुपचाप एक खंभे के सहारे खड़े होकर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद लौटते छात्रों को देखते रहे। इन दावों के साथ वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर किया गया।

नसीरुद्दीन शाह के जंतर-मंतर जाने का दावा करने वाली पोस्ट।नसीरुद्दीन शाह के जंतर-मंतर जाने का दावा करने वाली पोस्ट।

हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि मुंबई के कोलाबा स्थित रीगल सिनेमा के बाहर का है।

यह फुटेज सबसे पहले राजेश गौर नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था। वीडियो में कैमरा घुमाकर रीगल सिनेमा के बाहर का सीन भी दिखाया गया है, जहां फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ का प्रदर्शन हो रहा था। दूसरी फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आए हैं।

वीडियो में रीगल सिनेमा लिखा और 'राजा शिवाजी' व 'पति पत्नी और वो 2' के पोस्टर दिख रहे हैं।वीडियो में रीगल सिनेमा लिखा और ‘राजा शिवाजी’ व ‘पति पत्नी और वो 2’ के पोस्टर दिख रहे हैं।

वहीं, वायरल क्लिप में वीडियो का वह हिस्सा हटा दिया गया, जिससे यह साफ होता था कि नसीरुद्दीन शाह थिएटर के बाहर थे, न कि जंतर-मंतर पर।

राजेश गौर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने यह वीडियो पहली बार 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और 20 जुलाई को दोबारा शेयर किया। बाद में सोमवार को इसे इस दावे के साथ वायरल किया गया कि नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहीं, खास बात यह है कि सोमवार को ही नसीरुद्दीन शाह का 76वां जन्मदिन था।

शबाना आजमी जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचीं

गौरतलब है कि शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे कई सेलेब्स आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे थे। पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार का अनशन सोमवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर खत्म कराया। पूरी खबर यहां पढ़ें

भले ही नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने CJP के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रिएक्शन दिया था।

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयती घोष के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया था।

उन्होंने बिगड़ती सेहत को देखते हुए सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध करते हुए कहा था, ‘यह लड़ाई एक मैराथन है, कोई स्प्रिंट (छोटी दौड़) नहीं। देश के युवाओं के नेतृत्व के लिए हमें आगे आपकी जरूरत है, इसलिए सेहत बचाना जरूरी है।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की सेलेब्स ने की आलोचना: सलमान के जीजा आयुष बोले- प्रदर्शन में लाठीचार्ज दुखद; भूमि पेडनेकर, अनुराग कश्यप ने भी जताई नाराजगी

    सलमान के जीजा आयुष बोले- प्रदर्शन में लाठीचार्ज दुखद; भूमि पेडनेकर, अनुराग कश्यप ने भी जताई नाराजगी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:57Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल: देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज पर

    देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज पर|उत्तराखण्ड,Uttarakhand - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoउत्तराखण्ड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जंतर-मंतर में शबाना आजमी ने खत्म कराया छात्रों का अनशन: कविता कौशिक पुलिस से बोलीं- मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना

    कविता कौशिक पुलिस से बोलीं- मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:03Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

Hindi News Local Haryana Panipat Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement | Haryanvi Influencer News बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के…

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

You Missed

बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business