हरियाणा के सिंगर छात्रों के समर्थन में उतरे:एमसी स्क्वायर-ढांडा ने अपने नए गाने रोके; गुलजार-देवा बोले- PM छात्रों की बात सुनिए

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Jantar Mantar Student Protest | Dhanda Nyoliwala Gulzar Chhaniwala Support

हरियाणा के सिंगर छात्रों के समर्थन में उतरे:एमसी स्क्वायर-ढांडा ने अपने नए गाने रोके; गुलजार-देवा बोले- PM छात्रों की बात सुनिएसोनीपत8 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

ढांडा न्योलीवाला, देव कुमार देवा और गुलजार छानीवाला ने छात्रों का समर्थन किया है। - Dainik Bhaskarढांडा न्योलीवाला, देव कुमार देवा और गुलजार छानीवाला ने छात्रों का समर्थन किया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब हरियाणा के चर्चित कलाकार भी खुलकर उतर आए हैं। हरियाणवी रैपर एमसी स्क्वायर और सिंगर ढांडा न्योलिवाला ने छात्रों के समर्थन में अपने आगामी गानों की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐ

.

वहीं, गुलजार छानीवाला और देव कुमार देवा ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की बात सुनने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की। सभी कलाकारों ने पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।

ढांडा न्योलिवाला ने स्टोरी इंटाग्राम पर स्टोरी लगाकर छात्रों का समर्थन किया।ढांडा न्योलिवाला ने स्टोरी इंटाग्राम पर स्टोरी लगाकर छात्रों का समर्थन किया।

ढांडा न्योलिवाला ने सोशल मीडिया पर स्टोरी में क्या लिखा

  • सोनम वांगचुक की प्रोफाइल पिक लगाई: ढांडा न्योलिवाला ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर (DP) बदल दी। उन्होंने प्रोफाइल पर “स्टैंड फॉर यूथ” लिखते हुए सोनम वांगचुक की फोटो लगाई।
  • इंस्टाग्राम स्टोरी में छात्रों का किया समर्थन: न्योलिवाला ने अपने गाने “वोमिट ऑन पेपर” के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई, जिसमें लिखा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ जो कुछ हो रहा है, वह दिल झकझोर देने वाला है। जब उनकी उम्र के इतने युवा अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर खड़े होकर लाठियां खा रहे हैं, तब वह अपने काम का प्रचार कर खुशियां नहीं मना सकते।
  • सभी आगामी म्यूजिक रिलीज किए स्थगित: न्योलिवाला ने घोषणा की कि वह अपने सभी आगामी म्यूजिक रिलीज फिलहाल स्थगित कर रहे हैं। जब तक छात्रों के लिए हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वह कोई नया म्यूजिक रिलीज नहीं करेंगे।

गुलजार छानीवाला ने प्रधानमंत्री से न्याय की अपील की

  • प्रधानमंत्री से की भावुक अपील: हरियाणवी सिंगर गुलजार छानीवाला ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों के पक्ष में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह एक आम नागरिक के तौर पर हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से विनम्र निवेदन करना चाहते हैं।
  • हर मुश्किल समय में जनता ने सरकार का साथ दिया: गुलजार छानीवाला ने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सहयोग मांगा, जनता ने उनका पूरा साथ दिया। चाहे लॉकडाउन का कठिन दौर रहा हो, महंगाई का समय हो या देश के सामने कोई अन्य बड़ी चुनौती आई हो, लोगों ने धैर्य के साथ सरकार की हर अपील को स्वीकार किया।
  • छात्रों की बात सुनने की लगाई गुहार: उन्होंने कहा कि आज देश के छात्र प्रधानमंत्री से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि एक बार इन छात्रों के मन की बात भी सुन ली जाए। उनका कहना था कि ये सभी छात्र हैं और उनके साथ गलत हुआ है, इसलिए वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने को मजबूर हुए हैं।
  • लोकतंत्र में हक की लड़ाई इतनी कठिन क्यों: गुलजार छानीवाला ने सवाल उठाया कि एक लोकतांत्रिक देश में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए छात्रों को इतनी कठिनाइयों का सामना क्यों करना पड़ रहा है। छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना जरूरी है।
  • अब बच्चों के मन की बात भी सुनिए: वीडियो में गुलजार छानीवाला ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि अब तक देशवासियों ने हमेशा ‘मन की बात’ सुनी है, लेकिन अब एक बार इन बच्चों के मन की बात भी सुन लीजिए और उन्हें न्याय दिलाइए।

देव कुमार देवा ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया

  • वीडियो जारी कर जताया समर्थन: हरियाणा के स्टार कलाकार देव कुमार देवा ने सोशल मीडिया पर करीब 2 मिनट 26 सेकेंड का वीडियो जारी कर छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि जब भी आपने देशवासियों से किसी भी विषय पर सहयोग या समर्थन मांगा, पूरा देश हमेशा आपके साथ खड़ा रहा। चाहे कोरोना काल रहा हो या कोई अन्य चुनौती, जनता ने हर बार आपका साथ दिया।
  • जंतर-मंतर पर बैठे छात्रों की आवाज सुनने की अपील: देवा ने कहा कि जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मोदी जी, आप किस कारण से उनकी बात नहीं सुन पा रहे हैं, यह मुझे नहीं मालूम। आपने अभी अपनी ‘मन की बात’ देश से साझा की, जिसे पूरे देश ने सुना। अब पूरे देश के छात्र आपसे अपने मन की बात कहना चाहते हैं।”
  • ‘मैं एक छोटा-सा हरियाणवी कलाकार हूं’: देवा ने कहा, “मैं एक छोटा-सा हरियाणवी कलाकार होने के नाते देश के प्रधानमंत्री से प्रार्थना करता हूं कि मेरे इन भाई-बहनों की मन की बात सुनिए। इन छात्रों के मन में केवल देश को आगे बढ़ाने और अपना भविष्य बेहतर बनाने का सपना है।”
  • पेपर लीक से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब छात्रों को: उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं का सबसे अधिक नुकसान गरीब और मेहनती छात्रों को उठाना पड़ता है। इसका असर केवल युवाओं के भविष्य पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी इसी पीड़ा और भविष्य की चिंता सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

एमसी स्क्वायर ने छात्रों के समर्थन में जारी किया वीडियो

  • संसद के पास छात्रों पर हुई कार्रवाई पर जताई नाराजगी: हरियाणवी रैपर और गायक एमसी स्क्वायर (अभिषेक बैंसला) ने वीडियो जारी कर संसद के पास छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह गलत था और स्थिति को इस हद तक नहीं पहुंचना चाहिए था।
  • ‘छात्रों की मांग पूरी तरह जायज’: एमसी स्क्वायर ने कहा कि हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन उनकी नजर में छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि ऐसी मांग पूरी करने में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • ‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उचित’: उन्होंने कहा कि छात्र केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उनके अनुसार यह मांग उचित है। उनका कहना था कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई।
  • गानों की सभी रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: रैपर ने घोषणा की कि उन्होंने अपने सभी आगामी गानों की रिलीज फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा कि जब छात्र ऐसे हालात से गुजर रहे हों, तब नए गानों का जश्न मनाना सही नहीं है। उनके अनुसार, छात्रों के साथ सामान्य व्यवहार होने तक कोई नया गाना रिलीज नहीं किया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

You Missed

Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी