कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Babbu Maan Controversy On CJP Protest | Sonam Bajwa Reacts

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाईजालंधर47 मिनट पहलेलेखक: अनिकेत राय

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया।

.

बब्बू मान ने तो सीधे सवाल उठाया कि जब 2020 में दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ तो CJP बनाने वाले अभिजीत दीपके वहां आए थे क्या?। पंजाबी हर बार लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। वहीं जसबीर जस्सी ने सभी पार्टियों को अपील की कि इस मामले को संवेदनशीलता से देखा जाए। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई।

जानिए, CJP के आंदोलन पर किसने क्या कहा…

दिलजीत दोसांझ बोले- स्टूडेंट्स की बात सुनी जाए

दिलजीत दोसांझ ने कहा- आज जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। स्टूडेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मेरी अधिकारियों से गुजारिश है कि स्टूडेंट्स की मांगों को सुना जाए। लोगों की आवाज रब की आवाज होती है। मुझ पर पहले ही एंटी नेशनलिस्ट का टैग बहुत बार लग चुका है। अब भी मुझे एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी कानूनी दिक्कतें आईं, जिनके बारे में मैं डिस्कस भी नहीं कर सकता।

दिलजीत की पोस्ट..

दिलजीत ने इस्ट्रा पर स्टोरी लगाई।दिलजीत ने इस्ट्रा पर स्टोरी लगाई।

जसबीर जस्सी बोले- प्यार से बात करनी चाहिए

‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने सोशल मीडिया पर लिखा- छात्र आखिरकार हमारे अपने बच्चों की तरह हैं। इसलिए उनसे प्यार और सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए। उनकी बात और उनकी चिंताओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इस पूरे मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

जस्सी ने आगे कहा- छात्रों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अभिनेता विजय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज तक, राष्ट्रपति भवन और शिक्षा मंत्रालय समेत कई प्रमुख नेताओं, राजनीतिक दलों और संस्थानों को भी टैग किया है।

सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए

पंजाब में मोगा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस की लाठियों की नहीं, बल्कि गले लगाने वाले प्यार भरे हाथों और सहानुभूति की ज़रूरत है। सोनू सूद ने शासन और प्रशासन से अपील की कि वे छात्रों के मुद्दों को आक्रामकता के बजाय संवेदनशीलता और बातचीत के साथ हल करने का प्रयास करें।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा।सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा।

सोनम बाजवा बोलीं- सवाल करना कब से गलत हो गया पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, सवाल करना कब से इतना गलत हो गया?” इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया। हालांकि पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति, घटना या विवाद का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे CJP के आंदोलन में हुए लाठीचार्ज से जोड़कर देखा जा रहा है।

बब्बू मान बोले- हर बार पंजाबी ही लाठियां क्यों खाएं

मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने कहा कि 1947 के विभाजन से लेकर 1984 और हालिया किसान आंदोलन तक, पंजाबियों ने हर संघर्ष में सबसे आगे रहकर बहुत कुछ सहा और खोया है। जब किसान आंदोलन चल रहा था, तब क्या CJP प्रमुख अभिजीत दीपके उनके समर्थन में आए थे?।

मान ने कहा- अगर वे तब साथ नहीं खड़े थे, तो पंजाबियों को अब बिना सोचे-समझे उनके समर्थन में क्यों जाना चाहिए?। पंजाबियों की भी अपनी जिंदगी है और वे हमेशा ही लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। इसी वजह से कई पंजाबी और वे खुद इस प्रदर्शन का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने…

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत सुधरी, पट्टियां हटी:दावा- टाइगर नहीं थे असली टार्गेट, बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे शूटर्स

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery | Ashish Shelar फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत सुधरी, पट्टियां हटी:दावा- टाइगर नहीं थे असली…

You Missed

Dow jumps 500 points as earnings optimism steadies market: Live updates

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 0 views
Dow jumps 500 points as earnings optimism steadies market: Live updates

दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

Intuitive Q3 Revenue Rises 22% to $3.05 Billion | ISRG Stock News

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
Intuitive Q3 Revenue Rises 22% to .05 Billion | ISRG Stock News

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत सुधरी, पट्टियां हटी:दावा- टाइगर नहीं थे असली टार्गेट, बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे शूटर्स

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत सुधरी, पट्टियां हटी:दावा- टाइगर नहीं थे असली टार्गेट, बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे शूटर्स

3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा