अमित जानी बोले- 'काला हिरण' सलमान की बायोपिक नहीं है:फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kala Hiran Movie Controversy; Amit Jani Vs Salman Khan | Blackbuck Poaching Bishnoi Samaj

अमित जानी बोले- ‘काला हिरण’ सलमान की बायोपिक नहीं है:फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर रिएक्शन दिया है।

अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

अमित जानी ने वीडियो में कहा, ‘सलमान खान की लीगल टीम की ओर से नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि हम फिल्म की रिलीज रोक दें और 20 जून को टीजर जारी न करें।’

अमित जानी इससे पहले फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' (2025) बना चुके हैं।अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं।

वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में अमित जानी ने कहा है कि फिल्म ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। जानी ने कहा कि सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं।

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ‘काला हिरण’ नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई है।

नोटिस में कहा गया था कि यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान की लीगल टीम का दावा है कि इस फिल्म से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है, चल रही लीगल प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनके पर्सनल राइट्स का उल्लंघन हो सकता है।

सलमान की लीगल टीम का कहना है कि एक्टर ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की कोई अनुमति नहीं दी है।

20 जून को आना था टीजर

बता दें कि सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है।

फिल्म 'काला हिरण' के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।फिल्म ‘काला हिरण’ के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था।

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इन मामलों में 12 अक्टूबर 1998 को सलमान को पहली बार गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था।

बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। मई 2026 में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • रणवीर सिंह पर नॉन-कोऑपरेशन का फैसला वापस लिया गया: फेडरेशन ने फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने को लेकर एक्टर के साथ काम न करने को कहा था

    फेडरेशन ने फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने को लेकर एक्टर के साथ काम न करने को कहा था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील: मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया

    मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया|चंडीगढ़,Chandigarh - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoचंडीगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंगना रनोट की पहली फिल्म देख पैरेंट्स हुए नाराज: गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है

    गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है’: सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं देवोलीना, कहा- मां-बाप समेत सबको फांसी दे देनी चाहिए

    0:45Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

You Missed

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस