ओवैसी बोले-यूपी की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही:अतीक को गोलियां मार दीं, मासूम बच्चों का एनकाउंटर कर दिया;लेकिन मुसलमान डरने वाले नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad: Owaisi Slams UP Government Over Mosque Demolition Row

ओवैसी बोले-यूपी की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही:अतीक को गोलियां मार दीं, मासूम बच्चों का एनकाउंटर कर दिया;लेकिन मुसलमान डरने वाले नहींमुरादाबाद57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में शनिवार देर रात जामा मस्जिद ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही है। ओवैसी ने कहा कि, तुमने (सरकार ने) अतीक को गोलियां मार दीं, मासूम बच्चों क

.

ओवैसी ने कहा, मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील में यूपी सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 36 मस्जिद ,मदरसे,मजार और कब्रिस्तान को बुलडोजर से तोड़ने की लिस्ट बनाई है। समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए ओवैसी ने पब्लिक से सवाल किया कि हमें गालियां देने वाले बताएं कि वहां (ठाकुरद्वारा में)विधायक कौन है? … नवाब जान खान(सपा विधायक), ये क्या कर रहे हैं। ओवैसी बोले- प्रशासन का 36 मस्जिदें, मजार, दरगाह और कब्रिस्तान को तोड़ने का प्रोग्राम है। लेकिन नवाबजान खान खामोश हैं। वो लड़ नहीं सकते तो कम से कम जुबान ही खोलें। ओवैसी ने कहा, उत्तर प्रदेश की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही है। हम यूपी सरकार से पूछना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताएं कि अगर 100-100 सालों से कोई मस्जिद, दरगाह या मजार है तो क्या वक्फ का कानून उस पर लागू नहीं है। फिर किस बुनियाद पर नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, क्या भारत में वक्फ का कानून खत्म हो गया है। कोई मस्जिद 100 साल से हमारे पास है तुम अचानक उठकर कह रहे हो कि नहीं ये सरकार की जमीन है। AIMIM चीफ बोले- याद रखो ये तुम्हारा जुर्म अब चलने वाला नहीं है। हम न तुम्हारे जुर्म से कभी डरे थे न डरने वाले हैं। तुमने अतीक को गोली मार दी। तुमने मासूम बच्चों का एनकाउंटर कर दिया। तुमने 100 की तादाद में बुलडोर लगाकर मकान को तोड़ दिया। तुमने जिंदगियां बर्बाद कीं। मगर याद रखो हम सिर्फ डरने वाले अल्लाह से हैं। यकीनन वक्ती तौर पर हमें तकलीफ हुई। हमारे घर में आंसू बहाए गए। मगर हमने अपने हौसलों को पस्त होने नहीं दिया। ओवैसी बोले- सुनो जुल्म करने वालों, आरएसएस वालों तुम्हारे पास सरकार की ताकत है। तुम्हारे पास हर चीज है। लेकिन हमारे पास दो हाथ हैं और हमारा अल्लाह है। हम हर बार अल्लाह के सामने अपनी बातें रख रहे हैं। जब फिरौन का शासन नहीं रहा तो तुम्हारा कहां पर रहेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था

Hindi News Entertainment Bollywood Akshay Kumar Prank | Akshay Stole Huma Qureshi Phone Marriage Proposal अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल…

प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Love Marriage Dispute: Girl Hospitalized After Family Assault प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों…

You Missed

Boca Juniors x São Paulo: onde assistir ao vivo e escalações | Ge

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 2 views
Boca Juniors x São Paulo: onde assistir ao vivo e escalações | Ge

अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 2 views
अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था

US Open 2026 quarter-finals: Tiafoe v Michelsen goes to deciding set after Sabalenka beats Noskova – live

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 3 views
US Open 2026 quarter-finals: Tiafoe v Michelsen goes to deciding set after Sabalenka beats Noskova – live

प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 3 views
प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार

Cleveland Guardians, Baltimore Orioles starting lineups for Sept. 8, 2026: Game No. 146

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 3 views
Cleveland Guardians, Baltimore Orioles starting lineups for Sept. 8, 2026: Game No. 146

कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता:हाईकोर्ट का फैसला : भर्ती विज्ञापन में नकारात्मक शर्त पर

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 4 views
कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता:हाईकोर्ट का फैसला : भर्ती विज्ञापन में नकारात्मक शर्त पर