पूर्व राज्यमंत्री ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटे:मुख्यमंत्री शिक्षक योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Auraiya
  • Auraiya News: CM Teacher Cashless Medical Scheme Launched | Health Cards

पूर्व राज्यमंत्री ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटे:मुख्यमंत्री शिक्षक योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगीऔरैया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा गया। इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया और पूर्व राज्यमंत्री ने शिक्षकों एवं चिकित्सकों को योजना के कैशलेस कार्ड वितरित किए।

यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही, शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पीएनबी के साथ अनुबंध संबंधी कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में बेहतर, समयबद्ध और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पूर्व दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि जब शिक्षक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होंगे, तभी वे अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी के निर्माण में अपना योगदान दे पाएंगे।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। इसके माध्यम से शिक्षकों को सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त चिन्हित निजी अस्पतालों में भी बिना किसी परेशानी के उपचार का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इससे गंभीर बीमारियों और आकस्मिक चिकित्सा स्थितियों में आर्थिक बोझ कम होगा तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur VIP Security Mockdrill | NSG ATS Drill Update गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी,…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    You Missed

    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं