संभल के लापता किशोर का शव दिल्ली में मिला:परिजनों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे जाम किया, बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Teen Murder | Agra Moradabad Highway Jammed; Family Alleges Suralis

संभल के लापता किशोर का शव दिल्ली में मिला:परिजनों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे जाम किया, बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगायासनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में चार दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर गोलू उर्फ अंश का शव दिल्ली के आनंद विहार के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव संभल पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगाया। पिता ने बेटी के ससुरालियों पर बेटे के अपहरण और हत्या का संदेह जताया है।

यह घटना संभल जिले की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के बिचपुरी भूड़ गांव की है। मृतक किशोर गोलू उर्फ अंश (15) पुत्र खूब सिंह पाठकपुर गांव में एक दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक का काम सीख रहा था। वह 30 मई को काम सीखने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।

परिजनों ने 31 मई को बहजोई थाने में किशोर के लापता होने की सूचना दी और सीसीटीवी कैमरे चेक कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। 2 जून को दिल्ली के आनंद विहार के जंगल में गोलू का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन दिल्ली पहुंचे, जहां पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

दिल्ली के आनंद बिहार जंगल में मिला शव

दोपहर करीब 2:30 बजे शव लेकर परिजन संभल पहुंचे। पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज परिजनों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। शाम करीब 4 बजे जाम की सूचना पर चंदौसी सीओ दीपक तिवारी और इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। यह हंगामा लगभग दो घंटे तक चला।

पिता रुब सिंह ने बताया कि बेटी की शादी संभल के गांव हरथला में की थी। पंकज और अनिल दोनों सगे भाई हैं, दबथरा में बेटी के मौसेरे ससुर हैं इन्हीं लोगों पर हमें शक है। हमारी बेटी घर पर है और इन लोगों से हमारा मुकदमा चल रहा है। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया कि मेरा भाई 30 तारीख को गांव पाठकपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम सीखने के लिए आया, तभी से गायब है और 1 महीने से काम सीख रहा था। मेरा भाई कभी पाठकपुर से आगे नहीं गया तो दिल्ली कैसे पहुंचा।

थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मृतक किशोर 30 तारीख को इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने के लिए आया था, तभी से गायब है और उसका शव दिल्ली के आनंद बिहार जंगल में मिला है। पिता की ओर से बेटी के ससुराल पर संदेश जताया गया है, इस बिंदु पर भी जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

    Hindi News Local Haryana Panipat Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement | Haryanvi Influencer News बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के…

    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

    You Missed

    Rays’ Victor Mesa: Sitting versus southpaw

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 2 views
    Rays’ Victor Mesa: Sitting versus southpaw

    बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

    Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 6 views
    Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 6 views
    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 6 views
    Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 6 views
    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद