चारबाग दोस्त को छोड़ने निकला युवक गंभीर हालत में मिला:पिता बोले- सड़क हादसा नहीं, हत्या के प्रयास की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Attempt To Murder Case | Father Suspects Foul Play In Son Injury

चारबाग दोस्त को छोड़ने निकला युवक गंभीर हालत में मिला:पिता बोले- सड़क हादसा नहीं, हत्या के प्रयास की आशंकालखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी एक युवक चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोस्त को छोड़ने के लिए घर से निकला था। कुछ घंटे बाद वह गोमतीनगर में एक कोठी के बाहर मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। युवक के पिता ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए गैर इ

.

एलडीए कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अवस्थी ने बताया कि उनका बेटा प्रखर अवस्थी बिजनौर स्थित चड्ढा हाउस के मालिक कमल संस की कंपनी में काम करता है। पांच जुलाई की रात करीब 10 बजे प्रखर ने दोस्त को चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर घर से निकला था।

रात करीब एक बजे कंपनी की ओर से मिले मोबाइल नंबर से अशोक के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को 108 एंबुलेंस चालक नीरज बताते हुए कहा कि प्रखर गोमतीनगर में मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित चड्ढा हाउस के सामने गंभीर हालत में पड़ा मिला है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अशोक पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रखर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के बाद 24 जुलाई को उन्होंने गोमतीनगर थाने में शिकायत दी।

अशोक का आरोप है कि उनके बेटे के साथ सड़क हादसा नहीं हुआ। यदि दुर्घटना होती तो उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त होती या उस पर खरोंच के निशान मिलते, जबकि बाइक पूरी तरह सही हालत में थी। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बेटे की गैर इरादतन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लोहिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर से प्रखर की मेडिकल रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) की पुष्टि हुई है। घटना वाले दिन की कॉल डिटेल भी खंगाली गई, जिसमें फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

30 सितंबर को औरैया आएंगे वित्त मंत्री:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को करेंगे सम्मानित

Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya Auraiya Khel Ratna Samman Samaroh | Suresh Khanna Visit Update 30 सितंबर को औरैया आएंगे वित्त मंत्री:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को करेंगे सम्मानित| औरैया5 मिनट…

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

Hindi News Entertainment Bollywood Sidharth Kiara Retro Look | Bollywood Stars AI Photos Viral Trend AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन…

You Missed

Video: Tommy McMillen, Marwan Rahiki separated after heated exchange at fighter hotel ahead of Noche UFC

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 2 views
Video: Tommy McMillen, Marwan Rahiki separated after heated exchange at fighter hotel ahead of Noche UFC

30 सितंबर को औरैया आएंगे वित्त मंत्री:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को करेंगे सम्मानित

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 2 views
30 सितंबर को औरैया आएंगे वित्त मंत्री:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को करेंगे सम्मानित

Gala Montes habla de su despido de la obra ‘Malinche’, tras salida de ‘La Casa de los Famosos México’

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
Gala Montes habla de su despido de la obra ‘Malinche’, tras salida de ‘La Casa de los Famosos México’

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

First Snowfall Where I Live: When Will the First Snow Arrive in 2026?

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
First Snowfall Where I Live: When Will the First Snow Arrive in 2026?

धरना स्थल से TGT-PGT अभ्यर्थियों को पुलिस ने उठाया:रात 2 बजे हुई कार्रवाई,एंबुलेंस में भरकर अलग-अलग दिशा में ले गए

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
धरना स्थल से TGT-PGT अभ्यर्थियों को पुलिस ने उठाया:रात 2 बजे हुई कार्रवाई,एंबुलेंस में भरकर अलग-अलग दिशा में ले गए