3 साल बाद पकड़े गए लाखन के हत्यारे:नशा कारोबार में हिस्सा मांगना बना हत्या की वजह,मथुरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Murder Case | Drug Business Dispute Leads To Arrest

3 साल बाद पकड़े गए लाखन के हत्यारे:नशा कारोबार में हिस्सा मांगना बना हत्या की वजह,मथुरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारमथुरा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में लाखन की हत्या करने वाले आरोपी टीकम खान और महेश सैनी - Dainik Bhaskarपुलिस की गिरफ्त में लाखन की हत्या करने वाले आरोपी टीकम खान और महेश सैनी

मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में 3 साल पहले गायब हुए युवक का नरकंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवक के दो दोस्तों को इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे के कारोबार

.

यह था मामला

अक्टूबर 2023 में थाना हाई वे क्षेत्र के गांव बाजना का रहने वाला 27 वर्षीय लाखन घर वालों से झगड़ा होने के कारण गुस्से में घर छोड़कर निकल गया। परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो उसके गुम होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाखन की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। परिवार लाखन की हर संभावित जगह पर तलाश करता रहा। लेकिन 3 साल तक लाखन का कुछ पता नहीं चला।

27 वर्षीय लाखन घर वालों से झगड़ा होने के कारण गुस्से में घर छोड़कर निकल गया था27 वर्षीय लाखन घर वालों से झगड़ा होने के कारण गुस्से में घर छोड़कर निकल गया था

आरोपी के भतीजे ने खोला राज

परिवार लाखन की तलाश में जुटा था कि शुक्रवार की शाम को गांव के रहने वाले टीकम खान का अपने भाई सौदान से जमीन के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान टीकम ने भाई से कहा कि जिस तरह लाखन को मारा उसी तरह वह उसे मार देगा। यह बात सौदान के बेटे ने सुन ली। उसने अपने पिता की जान बचाने के लिए इसकी जानकारी लाखन के भाई कल्लू को दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।

आरोपी के भतीजे ने खोला राजआरोपी के भतीजे ने खोला राज

पुलिस ने कुएं से बरामद किया नरकंकाल

लाखन के बारे में सौदान के बेटे ने बताया कि उसके चाचा टीकम खान ने गांव के ही रहने वाले महेश सैनी के साथ हत्या की और शव को कुएं में फैंक दिया। यह जानकारी लाखन के परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को सूखे कुएं से कंकाल बरामद किया। कंकाल के पास मिले लोअर, मोजे और मोबाइल के चार्जर से उसकी शिनाख्त परिवार वालों ने लाखन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस ने शनिवार को सूखे कुएं से कंकाल बरामद कियापुलिस ने शनिवार को सूखे कुएं से कंकाल बरामद किया

दोनों आरोपी किए गिरफ्तार

कंकाल को बरामद करने के बाद पुलिस ने टीकम और महेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह दोनों लाखन के दोस्त थे और उसके साथ स्मैक का नशा भी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लाखन स्मैक का काम करता था और वह राजस्थान में स्मैक बेचता था। जिससे वह अच्छा कमाता था। इस कमाई में से जब हिस्सा मांगते तो वह गाली देता और कहता तुम करते ही क्या हो,सब कुछ तो वह अकेले करता है। बार बार इसी तरह की बातें करने के कारण लाखन से चिढ़ हो गई।

आरोपियों ने बनाया प्लान

टीकम और महेश ने पुलिस को बताया कि जब लाखन नहीं माना और उसने राजस्थान के लड़कों से उठवाने की धमकी दी तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद जब 20 अक्टूबर को लाखन घर से निकल आया तो तीनों चौबे वाला खेत जिसे लाखन का परिवार करता था वहां बने कुएं के पास वाले कमरे में पहुंच गए। जहां तीनों ने स्मैक का नशा किया। इसी दौरान टीकम ने लाखन के हाथ पकड़े और महेश ने पैर और फिर उसकी हत्या करने के बाद कुएं में फैंक दिया। किसी तरह की आवाज न आए इसके लिए ऊपर से मिट्टी और कचरा डाल दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए। आरोपियों द्वारा हत्या की बात कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

Hindi News Entertainment Bollywood Mumin Chen Praises Aamir Khan Movies | Taiwan Film Festival New Delhi ताइवान के राजदूत ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे…

बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Police Line Marathon Results | Shoaib And Harish Win Joint First बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने…

You Missed

Israel begins demolitions in West Bank city after two soldiers killed in shooting attack | CNN

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 1 views
Israel begins demolitions in West Bank city after two soldiers killed in shooting attack | CNN

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 1 views
ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

Krueger edges Li in all-American clash to reach second Osaka final

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Krueger edges Li in all-American clash to reach second Osaka final

शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी