कानपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार:चकेरी में 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, पहले भी दर्ज हैं केस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Police Nab Ganja Smuggler | 1.150Kg Seized

कानपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार:चकेरी में 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, पहले भी दर्ज हैं केसनूरुल अली | कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की चकेरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने युवक को 1.150 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा था, जिसे सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार को हरजिंदर नगर चौराहे के पास जीटी रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान कानपुर-प्रयागराज हाईवे की ओर से सफेद बोरी लेकर आ रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शिवकटरा, लाल बंगला निवासी अंश मिश्रा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी बोरी से 1.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अंश मिश्रा को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंश मिश्रा के खिलाफ थाना चकेरी में पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह उन्नाव से गांजा खरीदकर कानपुर के विभिन्न इलाकों में पुड़ियों के जरिए सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ब्रह्माकुमारीज केंद्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा आध्यात्मिक रंग:लखनऊ के गोमती नगर में झांकी, नृत्य और नाटिका से दिया सतयुगी जीवन का संदेश

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Gomti Nagar Brahmakumaris Krishna Janmashtami Celebration ब्रह्माकुमारीज केंद्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा आध्यात्मिक रंग:लखनऊ के गोमती नगर में झांकी, नृत्य और नाटिका…

    मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

    Hindi News Entertainment Bollywood Nikkhil Advani On Manoj Bajpayee | The Revolutionaries Web Series Update भास्कर इंटरव्यूमैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी…

    You Missed

    A single drink a day may raise risk of dying from cancer | CNN

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    A single drink a day may raise risk of dying from cancer | CNN

    ब्रह्माकुमारीज केंद्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा आध्यात्मिक रंग:लखनऊ के गोमती नगर में झांकी, नृत्य और नाटिका से दिया सतयुगी जीवन का संदेश

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    ब्रह्माकुमारीज केंद्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखा आध्यात्मिक रंग:लखनऊ के गोमती नगर में झांकी, नृत्य और नाटिका से दिया सतयुगी जीवन का संदेश

    Popular pantry staple could get you stopped at airport security under little-known TSA rule

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    Popular pantry staple could get you stopped at airport security under little-known TSA rule

    मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

    Downtown Dallas residents dealing with increased security for Republican midterm convention

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    Downtown Dallas residents dealing with increased security for Republican midterm convention

    14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं