सीडीओ बोलीं- सभी अस्पतालों में नियमित मिले इलाज और दवाएं:हरदोई में आयुष सेवाओं की समीक्षा, औषधि वाटिका बनाने के निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Ayush Health Services Review | CDO Neha Vyadwal Issues Directions

सीडीओ बोलीं- सभी अस्पतालों में नियमित मिले इलाज और दवाएं:हरदोई में आयुष सेवाओं की समीक्षा, औषधि वाटिका बनाने के निर्देशशाहनवाज खान | हरदोई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

सीडीओ ने सभी आयुष अस्पतालों में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा अस्पतालों में आवश्यक औषधियों की शत-प्रतिशत उपलब्धता बनाए रखने पर बल दिया, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर और योग अभियानों की समीक्षा

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने परिसरों में औषधि वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।

समयबद्ध तरीके से पूरे हों सभी लक्ष्य

नेहा व्याडवाल ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लक्ष्यों को पूरा करें और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun UK07 Rider Anurag Dobhal & Ritika Chauhan Controversy | Dehradun YouTuber Video Update UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की…

    विजय के बाद शिल्पा शेट्टी के नाम से फर्जी पोस्ट:एक्ट्रेस ने भड़ककर कहा- मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे; दावा था- आरक्षण पर बयान दिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Shilpa Shetty Denies Fake Reservation Statement | Actress Clarifies Controversy विजय के बाद शिल्पा शेट्टी के नाम से फर्जी पोस्ट:एक्ट्रेस ने भड़ककर कहा- मेरे नाम का…

    You Missed

    US Expansion Presents Significant Upside Potential for Nu Holdings (NU)

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 0 views
    US Expansion Presents Significant Upside Potential for Nu Holdings (NU)

    UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 0 views
    UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले

    July 27, 2026 — US pauses new strikes, Iran says no current negotiations with the US | CNN

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 2 views
    July 27, 2026 — US pauses new strikes, Iran says no current negotiations with the US | CNN

    सीडीओ बोलीं- सभी अस्पतालों में नियमित मिले इलाज और दवाएं:हरदोई में आयुष सेवाओं की समीक्षा, औषधि वाटिका बनाने के निर्देश

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 4 views
    सीडीओ बोलीं- सभी अस्पतालों में नियमित मिले इलाज और दवाएं:हरदोई में आयुष सेवाओं की समीक्षा, औषधि वाटिका बनाने के निर्देश

    Kathryn Krick Tackles the Toughest Questions About Deliverance, Healing and Female Pastors – Charisma Magazine Online

    • 6 views
    विजय के बाद शिल्पा शेट्टी के नाम से फर्जी पोस्ट:एक्ट्रेस ने भड़ककर कहा- मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे; दावा था- आरक्षण पर बयान दिया