ऊर्जा राज्यमंत्री की दोटूक, उपभोक्ता सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:14 जिलों की समीक्षा बैठक को किया संबोधित, केंद्रीय रेटिंग बेहतर होने पर सराहा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Energy Minister Review Meeting | PVVNL Consumer Service Statement

ऊर्जा राज्यमंत्री की दोटूक, उपभोक्ता सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:14 जिलों की समीक्षा बैठक को किया संबोधित, केंद्रीय रेटिंग बेहतर होने पर सराहामेरठ15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने मंगलवार को मेरठ स्थित ऊर्जा भवन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के वाणिज्यिक, तकनीकी और उपभोक्ता सेवाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक उ

.

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग कर तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मौजूद ऊर्जा राज्यमंत्री, एमडी पॉवर व अन्य।बैठक में मौजूद ऊर्जा राज्यमंत्री, एमडी पॉवर व अन्य।

डिस्कॉम के 14 जनपदों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। समीक्षा के दौरान निगम की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और उपभोक्ता सेवाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें राजस्व संग्रह, स्मार्ट मीटरिंग, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, तकनीकी सुधार, उपभोक्ता सेवाओं और शिकायत निस्तारण की प्रगति से अवगत कराया गया।

पीवीवीएनएल एमडी ने प्रस्तुत की रिपोर्ट पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटे के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि निगम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की 14वीं इंटीग्रेटेड रेटिंग में उल्लेखनीय सुधार करते हुए बी ग्रेड से ए+ ग्रेड हासिल किया है। उन्होंने इसे वित्तीय अनुशासन, परिचालन दक्षता और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम बताया।

एमडी बोले- डिजीटल सेवाओं का विस्तार जारी एमडी रवीश गुप्ता ने बताया कि निगम लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। नए बिजली कनेक्शन, भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन आधारित बिल निर्माण, ऑनलाइन भुगतान और उपभोग संबंधी सुविधाएं अब डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिकायतों का त्वरित हो रहा निस्तारण

एमडी ने बताया कि 1912 कॉल सेंटर, ऑनलाइन पोर्टल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और जनसुनवाई के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम (सीजीआरएफ) के माध्यम से बहुस्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था संचालित है और शिकायतों की गुणवत्ता व समयबद्ध निस्तारण की नियमित निगरानी की जा रही है।

ठीक समय पर मिले उपभोक्ताओं को सूचना ऊर्जा राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए बनाए गए उपभोक्ता समूहों में वास्तविक समय पर बिजली व्यवधान की जानकारी साझा की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके प्रश्नों का तथ्यात्मक, पारदर्शी और संतोषजनक उत्तर दिया जाए, जिससे विभाग के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।

उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक घटना की गहन जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं स्थायी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि ही विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली का सबसे बड़ा पैमाना है और सभी अधिकारियों को इसी लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Tanakpur Dourai Express Fight Video | Pilibhit Train Passenger Clash पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों…

40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

Hindi News Entertainment Bollywood Lady Gaga Welcomes First Child With Michael Polansky In California 40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया…

You Missed

Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 1 views
Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 2 views
पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा