ट्रक चालकों को नशीला पानी पिलाकर 62 हजार रुपए लूटे:आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में अजीतमल पुलिस ने किया खुलासा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Auraiya
  • Auraiya Crime News | Ajitmal Police Arrest Robber Looting Truck Drivers

ट्रक चालकों को नशीला पानी पिलाकर 62 हजार रुपए लूटे:आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में अजीतमल पुलिस ने किया खुलासाऔरैया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया के अजीतमल पुलिस ने बाबरपुर हाईवे स्थित एक होटल में दो ट्रक चालकों को नशीला पानी पिलाकर 62 हजार रुपए की नकदी चोरी करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी, दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक कार और नशीली दवाएं बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, मैनपुरी निवासी ट्रक चालक आदेश कुमार और सर्वेश कुमार 14 जुलाई को इटावा से उरई माल लेने जा रहे थे। बाबरपुर हाईवे पर स्थित सुंदरम होटल में भोजन करते समय एक व्यक्ति ने खुद को होटल कर्मचारी बताकर उन्हें पानी का जग दिया।

पानी पीने के कुछ देर बाद दोनों चालक बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने अपनी जेब से करीब 62 हजार रुपए गायब पाए। पीड़ितों की शिकायत पर 28 जुलाई को कोतवाली अजीतमल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और अन्य सबूतों के आधार पर बुधवार को मधुवन ढाबा के सामने सर्विस रोड से सुनील कुमार शर्मा (33) को गिरफ्तार किया। सुनील कुमार बांदा का निवासी है और वर्तमान में गुजैनी, कानपुर नगर में रहता है।

आरोपी के पास से 20 हजार 170 रुपए नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 90 Y 6175) बरामद हुई। इसके अलावा नींद की गोलियां भी मिली हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में एक और धारा जोड़ी गई है।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुनील कुमार शर्मा के खिलाफ जालौन, बांदा और हमीरपुर सहित कई जिलों में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों और इस मामले में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Amaal Mallik Slams Salman Khan Films Over Hero Movie Anniversary Credit सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने…

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    You Missed

    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी