जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर हाईकोर्ट से याचिका वापस:मंडलायुक्त से स्टे मिलने के बाद आज़म खान पक्ष का फैसला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Azam Khan Withdraws High Court Petition | Jauhar University Rampur Case

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर हाईकोर्ट से याचिका वापस:मंडलायुक्त से स्टे मिलने के बाद आज़म खान पक्ष का फैसलाओमपाल | रामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में बुधवार को अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका वापस ले ली गई।

यह याचिका रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को चुनौती देते हुए दाखिल की गई थी। अब इस मामले की आगे की सुनवाई मंडलायुक्त की अदालत में होगी।

दरअसल, आज़म खान की ओर से इस मामले में दो स्तरों पर कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही थी। एक अपील अपीलीय अधिकारी एवं मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह की अदालत में दाखिल की गई थी, जबकि एहतियात के तौर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी रिट याचिका दायर की गई थी।

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह की अदालत ने जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक (स्टे) लगा दी थी। इस राहत के बाद हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिका की आवश्यकता समाप्त हो गई।

इसी के चलते बुधवार सुबह निर्धारित सुनवाई से पहले आज़म खान के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट से रिट याचिका वापस लेने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

अब 38 भवनों से संबंधित पूरा विवाद मंडलायुक्त की अदालत में विचाराधीन रहेगा और वहीं आगे की सुनवाई की जाएगी। मंडलायुक्त द्वारा दिए गए अंतरिम स्थगन आदेश से फिलहाल जौहर विश्वविद्यालय प्रबंधन को राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि मंडलायुक्त की अदालत से स्टे मिलने के बाद जौहर विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने भी सोमवार रात करीब आठ बजे अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Karuna Pandey Interview | Irrfan Khan & Nawazuddin Siddiqui Mumbai Struggle भास्कर इंटरव्यूइरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला…

    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Ujjwala Yojana | Diwali Free Gas Cylinder Refill Subsidy दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा,…

    You Missed

    Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

    इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

    October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई