हॉलीवुड तक पहुंचा हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात':स्पाइडर मैन की नई मूवी का हिस्सा बना, एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; बैरण सिंगर्स ने गाया

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Haryanvi Song Barsaat Featured In Spider Man Movie | Official Video

हॉलीवुड तक पहुंचा हरियाणवी सॉन्ग ‘बरसात’:स्पाइडर मैन की नई मूवी का हिस्सा बना, एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; बैरण सिंगर्स ने गायासोनीपत7 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात' को हॉलीवुड फ्रेंचाइजी की नई फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग चुना गया है। - Dainik Bhaskarहरियाणवी सॉन्ग ‘बरसात’ को हॉलीवुड फ्रेंचाइजी की नई फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग चुना गया है।

हरियाणवी सॉन्ग बैरण से बिलबोर्ड तक पहुंच बनाने वाले सुमित-अनुज का नया सॉन्ग ‘बरसात’ अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है। रिलीज होने के 20 दिनों के भीतर ही इसे हॉलीवुड फ्रेंचाइजी स्पाइडर मैन के लिए सिलेक्ट कर लिया गया।

.

इस सीरिज की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के लिए बरसात को इंडिया कैंपेन के लिए चुना गया है। 28 जुलाई को इस सॉन्ग की प्रमोशनल वीडियो भी रिलीज की गई। सॉन्ग में अभिनेता पीटर पार्कर की इमोशनल लव स्टोरी भी दिखाई गई।

सिंगर्स का दावा है कि किसी हॉलीवुड स्टूडियो की फिल्म में चुने जाने वाला ये पहला हरियाणवी सॉन्ग है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग को 35 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

बरसात सॉन्ग को चचेरे भाई सुमित (दाएं) और अनुज ने गाया है।बरसात सॉन्ग को चचेरे भाई सुमित (दाएं) और अनुज ने गाया है।

फिल्म में कैसे चुना गया ‘बरसात’ सॉन्ग

  • पीटर पार्कर की जर्नी पर फिट हुआ सॉन्ग: बरसात सॉन्ग के सिंगर सुमित और अनुज ने बताया कि ‘स्पाइडर- मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म के इंडियन प्रमोशन कैंपेन के लिए ऐसे सॉन्ग की तलाश की जा रही थी, जिसमें पीटर पार्कर की इमोशनल जर्नी को दिखाया जा सके। फिल्म में उसके अकेलेपन और एमजे से बिछड़ने के दर्द को म्यूजिक के जरिए महसूस कराने की जरूरत थी। ‘बरसात’ के लिरिक्स, म्यूजिक और इमोशन फिल्म की स्टोरी से पूरी तरह मैच करते थे। इसी वजह से सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया और सोनी म्यूजिक इंडिया ने इसे स्पेशल प्रमोशन कैंपेन के लिए सिलेक्ट किया।
  • फिल्म के इंडिया कैंपेन में हुआ इस्तेमाल: ‘बरसात’ को इंडिया में फिल्म के प्रमोशनल वीडियो और प्रमोशनल कंटेंट में किया गया है। अभी तक मार्वल या फिल्म मेकर्स की ओर से इसे फिल्म का ऑफिशियल सॉन्ग घोषित नहीं किया गया है। ये फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज होगी। करीब 1700 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, माइकल मैंडो और ट्रामेल टिलमैन जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

फिल्म से कैसे जुड़ा सॉन्ग

‘बरसात’ 9 जुलाई को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही सॉन्ग तेजी से लोकप्रिय हुआ। इसके इमोशनल लिरिक्स और म्यूजिक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में इसी सॉन्ग का स्पेशल मेल प्रमोशनल वर्जन तैयार किया गया, जिसे स्पाइडर-मैन के इंडियन प्रमोशन कैंपेन के लिए चुना गया।

इसके बाद फिल्म के प्रमोशन के लिए बरसात का वीडियो 28 जुलाई को रिलीज किया गया। इसमें पीटर पार्कर और एमजे के रिश्ते की इमोशनल स्टोरी दिखाई गई है। इस प्रमोशनल सॉन्ग को बंजारे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया।

फिल्म के इंडियन कैंपेन के लिए बरसात सॉन्ग के एक सीन में सुमित और अनुज।फिल्म के इंडियन कैंपेन के लिए बरसात सॉन्ग के एक सीन में सुमित और अनुज।

हॉलीवुड फिल्म में पहला हरियाणवी सॉन्ग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बरसात को पहला हरियाणवी सॉन्ग माना जा रहा है, जो हॉलीवुड स्टूडियो की फिल्म के इंडियन प्रमोशन कैंपेन में शामिल किया गया है। इसे सिर्फ बंजारे की सफलता नहीं, बल्कि हरियाणवी म्यूजिक और लैंग्वेज की ग्लोबल पहचान के रूप में भी देखा जा रहा है।

रीजनल आर्टिस्ट्स के लिए खुलेगा नया रास्ता

सिंगर सुमित और अजय ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि ये सॉन्ग सिर्फ एक लव एंगल नहीं है। जब इसे फिल्म के प्रमोशन के रूप में चुना गया तो सबसे पहले अपने गांव, परिवार और हरियाणा की याद आई। उन्होंने कहा- एक ऐसा म्यूजिक बनाना है, जो लोगों के दिलों तक पहुंचे। हमारा सॉन्ग हरियाणवी लैंग्वेज को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का जरिया बना है तो इससे बड़ी उपलब्धि कोई नहीं।

'बरसात' सॉन्ग के साथ फिल्म का प्रमोशनल वीडियो 28 जुलाई को रिलीज किया गया।‘बरसात’ सॉन्ग के साथ फिल्म का प्रमोशनल वीडियो 28 जुलाई को रिलीज किया गया।

सुमित और अनुज के बारे में जानिए….

सुमित के पिता PTI, भाई असिस्टेंट प्रोफेसर

सुमित का जन्म 20 अप्रैल 1998 में हुआ। उनके पिता सत्यवान PTI टीचर हैं। उन्होंने अंबाला पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल ट्रेड में कोर्स किया। उसके बाद हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में बीटेक की। सुमित भी गाने के साथ म्यूजिक कंपोज करते हैं। उनका छोटा भाई असिस्टेंट प्रोफसर है।

अनुज के पिता JBT टीचर

अनुज का जन्म 30 अगस्त 2002 को हुआ। इनके पिता राजेंद्र सिंह JBT टीचर हैं। अनुज की एक बड़ी बहन भी है। उन्होंने JRF क्वालीफाई किया हुआ है। अनुज जब तीसरी क्लास में थे तो उन्होंने स्टेज पर ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’ भजन गया था। इसके बाद स्कूल टाइम में वह अलग-अलग प्रोग्रामों में हिस्सा लेने लगे। अनुज ने आठवीं क्लास में म्यूजिक में करियर बनाने की ठान ली।

सरकारी नौकरी की कोशिश की

अनुज बताते हैं कि उन्हें सिंगर बनना था। तब परिवार ने कहा कि पढ़ाई बेहद जरूरी है। इसलिए वे उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में MA की। इसके बाद नेट का एग्जाम भी क्रैक किया। सरकारी नौकरी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद म्यूजिक में ही अपना करियर बनाने की ठान ली।

पहले गाने के 40 हजार दिए, पसंद नहीं आया

सुमित ने बताया कि उन्होंने 2019 में एक गाना लिखा था। वे अपने पहले गाने को कंपोज कराना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने परिवार से 40 हजार रुपए मांगे। उन्होंने हिसार में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर से गाना तैयार करवाया, लेकिन उन्हें म्यूजिक पसंद नहीं आया। वे चाहते थे कि उनके लिरिक्स हर दिल तक पहुंचें। वे अपनी भावना को म्यूजिक प्रोड्यूसर तक ठीक से नहीं पहुंचा पाए, जिसकी वजह से मिस कम्युनिकेशन हुआ और गाना बेहतरीन नहीं बन पाया। इसके बाद 5 और गाने रिलीज किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

28 नवंबर 2024 को पहला गाना रिलीज किया

सुमित ने बताया कि 2024 में उन्होंने यूट्यूब पर बंजारा के नाम से चैनल बनाया। इसी ऑफिशल चैनल से अपने गाने रिलीज करने शुरू कर दिए। 28 नवंबर 2024 में ‘सूट्स विद मी’ पहला गाना रिलीज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरा गाना ‘डिफरेंट टॉक’, आशिक आवारा, मौज, हाय रै और छठा गाना बैरण रिलीज किया। बैरण गाना लिखने से लेकर एनिमेटेड वीडियो रिलीज करने में डेढ़ साल का समय लगा। उन्होंने बार-बार इसके लिरिक्स बदले।

—————

यह खबर भी पढ़ें…

बिलबोर्ड पर छाए हरियाणवी सिंगर भाइयों की कहानी:बैरण सॉन्ग में एनिमेटेड लव स्टोरी दिखाई; कोरोना में गाना शुरू किया, अब मुंबई से ऑफर

हरियाणा में भिवानी जिले का गांव संडवा। इस गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई सुमित और अनुज पूरे भारत में छाए हुए हैं। वजह- इनका नया हरियाणवी गाना बैरण। इस गाने में अनुज ने अपनी आवाज दी है, जबकि सुमित ने म्यूजिक कंपोज किया। (पूरी खबर पढ़ें)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Kedarnath Controversy | Sara Ali Khan Fatwa Maulana Shahabuddin Rajvi BREAKINGयूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना…

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Recalls Kenya Masai Mara Proposal To Alia Bhatt रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3…

You Missed

Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 8 views
Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 9 views
‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी