महर्षि गुरु रविदास की जयंती पर महोबा पहुंची कलश यात्रा:सामाजिक समरसता-समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mahoba
  • Sant Ravidas Jayanti In Mahoba | Kalash Yatra & Samrasta Sankalp News

महर्षि गुरु रविदास की जयंती पर महोबा पहुंची कलश यात्रा:सामाजिक समरसता-समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानइरफान खान पठान | महोबाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा के महर्षि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को महोबा पहुंची।

वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी का शहर में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पवित्र कलश को छजमनपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में स्थापित किया गया।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश वर्मा समेत भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने कलश का पूजन कर मंदिर में स्थापना कराई। यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर उनकी जन्मस्थली से पावन मिट्टी प्रदेश के प्रत्येक जनपद में भेजी जा रही है। महोबा में भी श्रद्धापूर्वक इस कलश का स्वागत कर संत रविदास मंदिर में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के तहत पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि यह पवित्र मिट्टी केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में स्थित रविदास मंदिरों तक भी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के सामाजिक समानता, प्रेम, करुणा और जातिगत भेदभाव मिटाने के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश वर्मा ने बताया कि कलश वंदन यात्रा गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक पहुंचेगी, ताकि संत रविदास जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। इस दौरान चरखारी में भी यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    KGMU में गरीब मरीजों के लिए विदेशी इम्प्लांट पर रोक:आयुष्मान मरीजों को भी मेड इन इंडिया इम्प्लांट मिलेंगे, बिना अनुमति जारी करने पर कार्रवाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow KGMU Lucknow News | Ayushman Patients Get Made In India Implants Only KGMU में गरीब मरीजों के लिए विदेशी इम्प्लांट पर रोक:आयुष्मान मरीजों को…

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    Hindi News National Delhi High Court Dismisses Vimal Elachi Plea | Ajay Devgn Shahrukh Khan दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द…

    You Missed

    Ford recalls over 220,000 vehicles. See affected models

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 0 views
    Ford recalls over 220,000 vehicles. See affected models

    KGMU में गरीब मरीजों के लिए विदेशी इम्प्लांट पर रोक:आयुष्मान मरीजों को भी मेड इन इंडिया इम्प्लांट मिलेंगे, बिना अनुमति जारी करने पर कार्रवाई

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 1 views
    KGMU में गरीब मरीजों के लिए विदेशी इम्प्लांट पर रोक:आयुष्मान मरीजों को भी मेड इन इंडिया इम्प्लांट मिलेंगे, बिना अनुमति जारी करने पर कार्रवाई

    Colin Kaepernick reflects on Jay-Z ‘disappointing’ him, losing the NFL and finding his power

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    Colin Kaepernick reflects on Jay-Z ‘disappointing’ him, losing the NFL and finding his power

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 3 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    Macklemore Dropped From Ed Sheeran Tour After Onstage ‘Free Palestine’ Statements

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    Macklemore Dropped From Ed Sheeran Tour After Onstage ‘Free Palestine’ Statements

    फर्रुखाबाद में स्वाइन फ्लू के चार मरीजों के सैंपल लिए:जांच के लिए कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे RT-PCR सैंपल

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    फर्रुखाबाद में स्वाइन फ्लू के चार मरीजों के सैंपल लिए:जांच के लिए कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे RT-PCR सैंपल