नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nitish Bhardwaj Advises Ranbir Kapoor On Ramayan Trailer | Statement

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), कलाकारों की परफॉर्मेंस और संगीत की तारीफ करते हुए रणबीर कपूर को सलाह दी।

नीतीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर ‘रामायण’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,

QuoteImage

बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए यह 100% ऑस्कर की हकदार है। बधाई हो नमित। नितेश तिवारी, सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद भारतीय सिनेमा की दुनिया को भारत का अगला बड़ा तोहफा हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी (DOP) के लिए यह फिल्म कई पुरस्कार जीत सकती है। VFX और AI की मदद से बनाया गया इसका पीरियड वर्ल्ड शानदार है। भारतीय सिनेमा के साथ कोलेबोरेट करने के लिए महान संगीतकार हैंस जिमर का भी धन्यवाद।

QuoteImageनीतीश भारद्वाज की पोस्ट।नीतीश भारद्वाज की पोस्ट।

रणबीर कपूर को सलाह देते हुए उन्होंने लिखा,

QuoteImage

रणबीर अब रणवीर के साथ अगली पीढ़ी के दो बेजोड़ धुरंधरों की बराबरी पर हैं। यश, ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है। आरके, मैं आपको हमेशा एक एक्टर के रूप में पसंद करता रहा हूं, लेकिन अब आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है कि आप भारत की विरासत, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाएं। इसलिए अब ‘एनिमल’ जैसी फिल्में नहीं, चाहे उसके लिए कितना भी बड़ा ऑफर क्यों न मिले। कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी अभिनय क्षमता को दिखाने के लिए कहानियों की कोई कमी नहीं है।

QuoteImage

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा,

QuoteImage

मुझे सिर्फ यही उम्मीद है कि भारतीय दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। साथ ही, मैं चाहता हूं कि फिल्म में कहीं न कहीं मृदंगम और मंजीरे की धुनों के बीच गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनाई दें। यही इस महाकाव्य की वह ध्वनि है, जो हर भारतीय की आत्मा में बसती है। मैं नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म को बनाने की मेहनत के सम्मान में ‘रामायण’ कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा।

QuoteImage

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। ‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
  • 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।
  • फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
  • फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।
  • फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
  • फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।
  • फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
  • फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’: संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

    संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज: शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

    शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:35Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्पाइडर मैन की मूवी का हिस्सा बना हरियाणवी सॉन्ग ‘बरसात’: ‘बैरण सिंगर्स’ ने एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; हॉलीवुड तक पहुंचने वाला पहला हरियाणवी गीत

    'बैरण सिंगर्स' ने एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; हॉलीवुड तक पहुंचने वाला पहला हरियाणवी गीत|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:07Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

Hindi News Entertainment Bollywood Varun Dhawan & Sidharth Malhotra Friendship Photo | Kiara Advani Bhabhi वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन…

रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan King Overseas Rights Deal | Record Breaking Bollywood News रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स,…

You Missed

‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 1 views
वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप